logo

प्रणय बबलू महासचिव, संतोष प्रसाद दस्तकार प्रकोष्ठ और मनोज कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत : कैलाश यादव

k_yadaw1.jpg

रांची
प्रदेश राजद महासचिव कैलाश यादव ने कहा है कि राज्य में संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने आज आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक प्रणय कुमार बबलू को महासचिव, मनोज अग्रवाल को राज्य कार्यकारिणी सदस्य तथा संतोष प्रसाद को दस्तकार प्रकोष्ठ अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है। यादव ने बताया कि अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने राजद के सभी प्रकोष्ठ अध्यक्षों को 15 दिनों के अंदर प्रदेश तथा जिलावार कमिटी बनाने और कार्यक्रम निर्धारित करने का निर्देश दिया है। यादव ने सभी को पदाधिकारी बनाए जाने पर प्रदेश राजद की ओर से बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। 


 

Tags - Kailash YadavRJDJharkhand News