logo

प्रशांत बोस का शव लेने पहुंचा रिश्तेदार SDM से सत्यापन के वक्त हुआ गायब!

वदेा.jpg

द फॉलोअप डेस्क
1 करोड़ के इनामी नक्सली रहे प्रशांत बोस का शव लेने रविवार को एक फर्जी रिश्तेदार पहुंचा था। लेकिन सत्यापन प्रक्रिया के दौरान वह अचानक गायब हो गया। जेल प्रशासन के अनुसार, शख्स ने खुद को पश्चिम बंगाल का निवासी बताया और दावा किया कि प्रशांत बोस के बड़े भाई ने उसे शव लेने के लिए भेजा है। उसने प्रशासन को एक पत्र भी सौंपा। जब उससे रिश्ते का प्रमाण मांगा गया, तो उसने खुद को दूर का रिश्तेदार बताया और बड़े भाई की तबीयत खराब होने का हवाला दिया। संशय होने पर प्रशासन ने एसडीएम से सत्यापन कराने का निर्देश दिया और स्पष्ट किया कि शव केवल सत्यापन के बाद ही सौंपा जाएगा। इसके बाद वह व्यक्ति जेल से चला गया और वापस नहीं लौटा। 


गौरतलब है कि प्रशांत बोस होटवार जेल में बंद थे और 3 अप्रैल की सुबह उसकी मौत हो गई। अब तक शव लेने कोई नहीं पहुंचा। वहीं उनकी पत्नी शीला मरांडी ने प्रशासन से पत्र के जरिए अंतिम दर्शन कराने और सरकारी मदद से अंतिम संस्कार करने की मांग की है। प्रशासन ने 72 घंटे का समय तय किया है, और इस अवधि के बाद यदि कोई दावेदार नहीं आया, तो शव का अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।