logo

रांची : प्रेम प्रकाश की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, कई राज उगल रहा पीपी का APPLE मोबाइल

ED_office.jpg

रांची:
 सत्ता के बेहद करीबी रहे औऱ ईडी द्वारा गिरफ्तार प्रेम प्रकाश(Prem Prakesh) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। प्रेम प्रकाश के एप्पल (APPLE) मोबाइल से ऐसी चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं जिसने उनके कई अन्य काले कारनामों का पर्दाफाश (Other dark adventures exposed) कर दिया है।


दो मोबाइल नंबरों का सीडीआर बरामद
अवैध खनन के जरिए मनी लाउंड्रिंग मामले की जांच कर रही ईडी हर दिन नए खुलासे कर रही है। प्रेम प्रकाश के यहां से ईडी ने दो मोबाइल नंबरों का सीडीआर बरामद किया है। एक नंबर का सीडीआर 1 जुलाई से एक अक्टूबर 2021 के बीच का है, जो कि 58 पन्नों का है। जबकि दूसरे नंबर का सीडीआर 31 पन्नों का है। ईडी यह पड़ताल कर रही है कि यह दोनों नंबर किसके द्वारा प्रयोग में लाए जाते थे। साथ ही कैसे इन नंबरों का सीडीआर प्रेम प्रकाश ने हासिल किया था। ईडी ने अपने आरोप पत्र में इस बात की जानकारी दी है। साथ ही प्रेम प्रकाश के पास से कई सारे डिजिटल डिवाइस, मोबाइल व चिप मिलने की जानकारी ईडी ने दी है, जिसकी पड़ताल की जा रही है।

कई सारे कागजात मिली
ईडी ने प्रेम प्रकाश के पास से दो आईफोन जिसमें अलग अलग सिम थे। पुनीत भार्गव के नाम पर सिमकार्ड, काले रंग के एक एंड्रॉयड फोन में पुनीत के नाम से ही जारी दो सिमकार्ड, एक अन्य मोबाइल में कुमार सुर्यांश सिंह के नाम से दो सिमकार्ड बरामद किए थे। ईडी ने छापेमारी के दौरान पांच जीबी का एक चिप भी बरामद किया था। वहीं इडी को कई सारे कागजात व वित्तीय लेनदेन से जुड़ी चीजें जिससे अमित अग्रवाल, राजेश व अमर्त्य चौधरी का सरोकार रहा है मिली हैं। ईडी ने एक जिले के एसपी को लिखा एक पत्र, ग्रेटर नोएडा में फ्लैट के पेपर, श्रीराम पावर से जुड़े दस्तावेज समेत अन्य चीजें मिलने की बात भी कही है।