logo

सिमडेगा : छठ महापर्व की तैयारी तेज, DC के निर्देश पर चल रहा विशेष सफाई अभियान

sn_s5ynse5yey.jpg

द फॉलोअप डेस्क
सिमडेगा उपायुक्त कंचन सिंह के निर्देशन में जिले के सभी प्रखंडों में छठ पर्व की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आगामी लोक आस्था के महापर्व छठ को देखते हुए सभी छठ घाटों की साफ-सफाई और समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। उपायुक्त के निर्देशानुसार प्रत्येक प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत घाटों की सफाई, समतलीकरण, जल स्रोतों का शुद्धिकरण तथा प्रकाश व्यवस्था का कार्य किया जा रहा है।
छठ व्रतियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नालों की सफाई, घाटों तक पहुंचने वाले मार्गों की मरम्मत, बैरिकेडिंग, पेयजल और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। नगर पंचायत और ग्राम पंचायत स्तर पर भी सफाई अभियान चलाया जा रहा है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उपायुक्त कंचन सिंह ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि छठ पर्व के दौरान स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। प्रशासन ने जिलेवासियों से सतर्कता और सहयोग बनाए रखने की अपील की है, ताकि छठ पर्व शांतिपूर्ण और श्रद्धामय वातावरण में संपन्न हो सके।

 

Tags - Latest jharkhand News jharkhand News Updates latest updates Jharkhand News updates jharkhand News in Hindi Simdega News updates Simdega News in hindi latest Simdega news Simdega News Updates jharkhand updates Simdega news in Hindi