logo

पाकुड़ में धान कटनी और खरीद प्रक्रिया की तैयारियां तेज, 23 केंद्रों पर होगी सरकारी खरीदी

ijdyt.jpg

नंदलाल तुरी
पाकुड़ जिले में इन दिनों धान की कटनी जोरशोर से शुरू हो गई है। अधिकांश किसान अपने खेतों में धान काटकर सुखाने के लिए छोड़ चुके हैं, जबकि कई स्थानों पर धान को घर ले जाने की तैयारी भी शुरू हो गई है। इसी बीच, सहकारिता विभाग ने धान की सरकारी खरीदारी के लिए प्रारंभिक तैयारियाँ तेज कर दी हैं। जानकारी के अनुसार, जिले भर में धान की खरीद विभिन्न लैंपसों के माध्यम से की जाएगी। झारखंड राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम लिमिटेड की ओर से खरीदारी के लिए आवश्यक मापदंड निर्धारित कर दिए गए हैं, जिनका पालन अनिवार्य होगा। इस वर्ष धान क्रय के लिए कुल 23 लैंपस को चयनित किया गया है।
इसी क्रम में प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने सदर प्रखंड के चेंगाडांगा स्थित धान अधिप्राप्ति केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने बताया कि धान अधिप्राप्ति के लिए अग्रिम तैयारी से संबंधित दिशा-निर्देश प्राप्त हो चुके हैं और इन्हीं निर्देशों के आलोक में कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। प्रमोद कुमार ने कहा कि धान खरीद प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी, लेकिन खेतों में धान के पूरी तरह सूखने में कुछ समय लगेगा, जिसके बाद किसानों से खरीदारी संभव होगी। निरीक्षण के दौरान जिला आपूर्ति कार्यालय के लेखापाल शमीम अख्तर भी मौजूद रहे।

 

Tags - latest Jharkhand News Jharkhand News UpdatesJharkhand News in hindi latest jharkhand News jharkhand News Updates jharkhand updates in hindi latest Pakur news Pakur News Updates Pakur Updates in hindi latest Pakur News Pakur News updates in hindi