logo

अविनाश पांडेय के सिमडेगा आगमन को लेकर तैयारियां शुरू, बुलाई गई विशेष बैठक

thithayi.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
14 अप्रैल को कांग्रेस का जय भारत सत्याग्रह यात्रा सिमडेगा में होना है। जिले के कार्यकर्ताओं में इसे लेकर उत्साह देखा जा रहा है। तैयारी शुरू कर दी गई है। ठेठईटांगर प्रखंड में आज एक विशेष बैठक भी बुलाई गई थी। बैठक में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे का के आगमन को लेकर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अशफाक आलम कर रहे थे। जिसमें मुख्य रूप से जिला विधायक प्रतिनिधि सह जिला उपाध्यक्ष मो समी आलम, विधायक प्रतिनिधि रावेल लकड़ा उपस्थित थे। इस बैठक में प्रखंड कमिटी के पदाधिकरी, सभी पंचायत अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, बूथ कमिटी को कई दिशा निर्देश दिया और कहा कि राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा की केंद्र सरकार घबराई हुई है। इसलिए उन्होंने राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द करने की जल्दबाजी की। राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने के विरोध में कांग्रेस पार्टी जय भारत सत्याग्रह हर जिले में कर रही है। 14 अप्रैल को यह यात्रा सिमडेगा में होने वाली है। इस बैठक में पूर्व प्रखंड अध्यक्ष फ्रांसिस बिलुंग, बीस सूत्री अध्यक्ष राजेश डुंगडुंग, सुशील बोदरा, प्रदेश अल्पसंख्यक सचिव जमीर अहमद उर्फ प्रिंस, जमीर हसन, सुकवान जोजो, सुनील जोजो, वाल्टर, इशाक डुंगडुंग, अनिल सुरीन, कय्यूम आलम, मोहम्मद कारू, रेने टेटे, सफीक अंसारी, अतुल बारला, सुशील मिंज, अब्दुल वाहिद, इशाक उपस्थित थे।