logo

अब से थोड़ी ही देर में शुरू होगा राष्ट्रपति का अभिभाषण, पीएम ने कहा- यह देश के लिए गौरव का पल

sadan.jpg

डेस्कः 
आज से संसद के बजट सत्र की शुरुआत होने जा रही है। अब से थोड़ी ही देर में  राष्ट्रपति मुर्मू दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में अपना पहला अभिभाषण देंगी। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण दोपहर एक बजे आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगी। बजट सत्र का पहला चरण 13 फरवरी तक चलेगा। दूसरा चरण 13 मार्च से शुरू होकर 6 अप्रैल तक चलेगा। बजट सत्र के दौरान 27 बैठक की जाएंगी। बजट सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने मीडिया को संबोधित किया है। दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आज देश की अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संदेश आया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति का अभिभाषण देश के लिए गौरव का पल होगा।

 

पहला अभिभाषण होगा
बतौर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का यह पहला अभिभाषण होगा। बुधवार (01 फरवरी ) को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण केंद्रीय बजट पेश करेंगी। बजट सत्र हंगामेदार रहने के आसार हैं। बजट-सत्र के दौरान सरकार की नजर राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव और वित्त वर्ष 2023-24 के आम बजट आदि पर सुचारू रूप से चर्चा कराने पर रहेगी, वहीं विपक्षी दलों ने अडाणी समूह से जुड़ा विषय, कुछ राज्यों में राज्यपालों के कामकाज, जाति आधारित गणना, महंगाई, बेरोजगरी जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति तैयार कर ली है। 


बहिष्कार करेगी आप
आम आदमी पार्टी  संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन का बहिष्कार करेगी। ट्विटर पर आप विधायक संजय सिंह ने मंगलवार को कहा कि पार्टी मुर्मू के संबोधन का बहिष्कार कर रही है क्योंकि उनका भाषण नरेंद्र मोदी-सरकार के 'झूठे वादों का पुलिंदा' है।