logo

CM हेमंत सोरेन से मिले झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ के अध्यक्ष और सचिव, इन मांगों का ज्ञापन सौंपा 

CM005.jpg

रांची  
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से झारखंड मंत्रालय में आज झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ की अध्यक्ष रंजीता हेम्ब्रम एवं महासचिव राहुल कुमार ने मुलाकात की। उन्होंने हेमंत सोरेन को संघ की  विभिन्न मांगों से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा। संघ के अध्यक्ष एवं महासचिव ने राज्य सरकार की ओर से झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ के कार्यालय निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराने को कहा है। साथ ही झारखंड प्रशासनिक सेवा के पुनर्गठन किए जाने का आग्रह मुख्यमंत्री से किया है। मौके पर मुख्यमंत्री से उन्होंने झारखंड राज्य में नए अनुमंडल कार्यालय की स्थापना के लिए भी अनुरोध किया है। 


 

Tags - Hemant sorenJharkhand NewsPresident