logo

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के भाई ने की सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात

1689.jpg

द फॉलोअप डेस्क
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सोमवार को झारखंड मंत्रालय में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के भाई तारिणीसेन टुडू ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री से यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी। बताते चलें कि राष्ट्रपति
द्रौपदी मूर्मू को झारखंड में सबसे लंबी अवधि तक राज्यपाल रहने का गौरव हासिल है। वह झारखंड की पहली महिला राज्यपाल बनी। राज्यपाल के रूप में द्रौपदी मुर्मू का छह साल से अधिक का कार्यकाल विवादों से परे रहा। 
बतौर कुलाधिपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने कार्यकाल में झारखंड के विश्वविद्यालयों के लिए चांसलर पोर्टल शुरू कराया। इसके जरिये सभी विश्वविद्यालयों के कॉलेजों के लिए एक साथ छात्रों का ऑनलाइन नामांकन शुरू कराया। विश्वविद्यालयों में यह नया और पहला प्रयास था, जिसका लाभ सीधे विद्यार्थियों को मिला।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N