logo

19 सितंबर को दो दिवसीय दौरे पर रांची आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, इस कार्यक्रम में होंगी शामिल

्ीोह.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
19 सितंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर रांची आएंगी। 20 सितंबर को राष्ट्रपति भारतीय लाह अनुसंधान संस्थान, नामकुम के शताब्दी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इस दौरान वह राजभवन में ठहरेंगी। इस समारोह में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल होंगे। भारतीय लाह अनुसंधान संस्थान की स्थापना 20 सितंबर 1924 को हुई थी, और इस अवसर पर संस्थान अपना 100वां स्थापना दिवस मना रहा है। राष्ट्रपति के इस दौरे को लेकर सुरक्षा और तैयारियों को लेकर राज्य प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है।

Tags - Draupadi Murmu President Draupadi Murmu two-day visit Indian Lacquer Research Institute