द फॉलोअप डेस्क
लोकसभा चुनाव से पहले राहत देने वाली एक खबर आयी है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने गैस सिलेंडर की कीमतों में कमी की है। गैस सिलेंडर की घटी हुई कीमत आज से लागू भी हो गयी है। हालांकि ये कमी कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों में की गयी है। नई दर के मुताबिक 19 किलोग्राम वाला सिलेंडर अधिकतम 32 रुपये तक सस्ता कर दिया गया है। अलग-अलग स्थानों में ये कमी अलग-अलग है। इससे पहले, महिला दिवस पर ऑयल कंपनियों ने 14 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कमी की थी। इसकी कीमत 100 रुपये तक कम की गयी थी। फिलहाल इन सिलेंडर की कीमतों में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है।

मार्च में बढ़ी थीं कीमतें
गौरतलब है कि पेट्रोलियम कंपनियों की ओर से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में एक मार्च को बढ़ोतरी की गयी थी। इसमें 24 रुपये की वृद्धि हुई थी। झारखंड की राजधानी रांची में एक मार्च, 2024 को कीमत 1960 रुपये की गयी था। मिली खबर के मुताबिक अब इसकी कीमत में 32 रुपये तक की कमी की गयी है।
कहां कितनी घटी कीमत
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की ओऱ से जारी खबर के मुताबिक दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 30.50 रुपये से कम होकर 1764.50 रुपये हो गयी है। वहीं, कोलकाता में कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 32 रुपये की कमी हुई है। यहां पर अब ये 1879 रुपये में मिलेगा। मुंबई में कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 31.50 रुपये कम की गयी है। यहां अब कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1717.50 हो गयी है। इसी तरह चेन्नई में 30.50 रुपये की कमी के साथ इसकी कीमत 1930 रुपये हो गयी है।

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -