logo

सड़क मार्ग से प्रधानमंत्री मोदी जमशेदपुर के लिए रवाना, थोड़ी देर बाद परिवर्तन रैली को करेंगे संबोधित

ीद्.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
प्रधानमंत्री नरेंद्र आज जमशेदपुर के गोपाल मैदान से परिवर्तन रैली को संबोधित करेंगे। इसके लिए वह सड़क मार्ग से जमशेदपुर के लिए निकल गये हैं। पहली बार ऐसा होगा जब झारखंड में कोई पीएम सड़क मार्ग से होते हुए इतने लंबी सड़क यात्रा करते हुए सभा स्थल तक पहुंचेंगे। दरअसल मौसम खराब होने की वजह से हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका जिस वजह से पीएम मोदी को सड़क मार्ग से ही निकलना पड़ा। अब से थोड़ी ही देर में वह जमशेदपुर पहुंच जाएंगे। पीएम मोदी जमशेदपुर की जनता को संबोधित करेंगे। 


इससे पहले पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 6 वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई है। इस दौरान उन्होंने कहा है कि मैं करमा की शुभकामनाएं देता हूं। झारखंड को विकास का नया आशीर्वाद मिला है। 6 वंदे भारत का सौगात मिला है। झारखंड के हजारों लोगों को पक्का घर मिला है। झारखंड की जनता को इसके लिए बधाई देता हूं। एक समय था जब आधुनकि सुविधाएं देश के कुछ राज्यों तक सीमित था। झारखंड जैसे राज्य आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और विकास के मामले में पीछे छूट गये थे। लेकिन सबका साथ सबका विकास के मंत्र ने देश की सोच और प्राथमिकताओं को बदल दिया है।