logo

रांची : टीटास रेस्टोरेंट गोलीकांड में बड़ा खुलासा, नामकूम का जमीन कारोबारी गिरफ्तार

ARREST111.jpg

रांची
रांची के टीटास रेस्टोरेंट में हुए चर्चित गोलीकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एयरपोर्ट थाना की टीम ने नामकुम के जमीन कारोबारी कौशल पांडेय उर्फ कौशल कुमार को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि इस पूरे मामले का संबंध प्रिंस खान गिरोह से है। अब तक इस कांड में गिरोह के 6 गुर्गों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिनमें से तीन आरोपी घायल बताए जा रहे हैं। यह कार्रवाई अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। पुलिस ने कौशल पांडेय को बुधवार को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं, जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। जांच एजेंसियां अब इस मामले से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही हैं।


जांच तेज, और गिरफ्तारी की संभावना
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस मामले में और भी खुलासे होने की संभावना है। छापेमारी और तलाशी अभियान लगातार जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस कांड से जुड़े अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
टीटास रेस्टोरेंट गोलीकांड के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ था, लेकिन लगातार हो रही गिरफ्तारियों से अब पुलिस को बड़ी सफलता मिलती नजर आ रही है।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest Breaking News Dai।y News News Update।atest News Nationa। News State News