logo

शिकंजा : नर्स पर शारीरिक संबंध बनाने का दवाब बनाने वाला प्रिंसिपल गिरफ्तार, यहां छिपा बैठा था

a81.jpg

रांची: 

नर्स के साथ अश्लील हरकतें करने वाली रांची स्थित डीएवी कपिलदेव के प्रिंसिपल मनोज कुमार सिन्हा को गिरफ्तार कर लिया गया। शिकायत दर्ज कराने के 4 दिन बाद पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। यौन शोषण और मानसिक उत्पीड़न के आरोपी प्रिंसिपल को जमशेदपुर से गिरफ्तार किया गया।

दरअसल, स्कूल के प्राथमिक चिकित्सा केंद्र में नर्स के रूप में कार्यरत महिलाकर्मी ने प्रिंसिपल के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। 

फरार चल रहे थे मनोज कुमार सिन्हा
शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद से ही आरोपी प्रिंसिपल मनोज कुमार सिन्हा फरार चल रहे थे। प्राचार्य की गिरफ्तारी को लेकर राजधानी में प्रदर्शन हो रहा है। पुलिस पर दवाब बढ़ता जा रहा था। रविवार की शाम को रांची पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल मनोज कुमार सिन्हा को जमशेदपुर से गिरफ्तार कर लिया।

उनको टेल्को थानाक्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। वे रिश्तेदार के घऱ पर छिपे थे। स्थानीय पुलिस तथा वरीय अधिकारियों ने भी गिरफ्तारी की पुष्टि की है। 

शारीरिक संबंध बनाने का दवाब बनाता था
दरअसल, डीएवी कपिलदेव (कडरू) के प्रिंसिपल मनोज कुमार सिन्हा पर आरोप है कि उन्होंने स्कूल की नर्स पर शारीरिक संबंध बनाने का दवाब डाला। उनके साथ अपने चेंबर में अश्लील हरकतें की। न्यूड वीडियो कॉल की मांग करता था। प्रिंसिपल ने नर्स पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए कभी दवाब बनाया तो कभी प्रलोभन दिया। अंजाम भुगतने धमकी भी दी। 

स्कूल प्रबंधन ने भी बनाई है जांच कमिटी
रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी प्रिंसिपल ने पहले भी ऐसा किया है लेकिन कभी ऑफिशियल शिकायत नहीं की गई थी। नर्स ने पुलिस को दिए लिखित बयान में कहा है कि प्रिंसिपल बीते 2 साल से उसपर शारीरिक संबंध बनाने का दवाब बना रहा था। पीड़िता ने 14 पेज का व्हाट्सएप चैट भी पुलिस को सौंपा है वहीं चेंबर में अश्लील हरकत करने का वीडियो सबूत भी सौंपा है।