logo

विनेश फोगाट के अयोग्य होने पर प्रियंका गांधी ने दी प्रतिक्रिया, कहा-आपके शानदार खेल ने पूरे देश को गर्व से भर दिया

जीगबो4.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित होने पर सोशल मीडिया पर टिप्पणी की है। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, ''प्यारी बहन विनेश फोगाट, मैंने आपके साहस, आपकी मेहनत और लगन को देखा है। आप ओलंपिक के दंगल में देश की करोड़ों लड़कियों के सपनों के लिए लड़ रही थीं। आपके शानदार खेल से उन करोड़ों लड़कियों के सपनों को उड़ान मिली है, जो छोटे-छोटे शहरों से आती हैं, तमाम चुनौतियों से जूझते हुए, सिस्टम से लड़ते हुए, विपरीत हालातों को हराकर बड़े मंचों पर पहुंचने की आकांक्षा रखती हैं।

 

आपके शानदार खेल ने पूरे देश को गर्व से भर दिया। तमाम चुनौतियों से लड़ते हुए अपनी अथक मेहनत से आप जिस मुकाम तक पहुंचीं, वो आसान नहीं था। आपकी इस अविश्वसनीय यात्रा से करोड़ों सपनों को बल मिला है।'' गौरतलब है कि भारतीय महिला रेसलर विनेश फोगाट को अधिक वजन के कारण पेरिस ओलंपिक के महिला कुश्ती के फाइनल से अयोग्य घोषित कर दिया गया। भारतीय कुश्ती और देश के लिए यह एक बड़ा झटका है, क्योंकि विनेश फोगाट गोल्ड मेडल जीतने के बेहद करीब थीं।

Tags - Priyanka Gandhi Priyanka News Vinesh Phogat Olympics Paris