logo

पीएम भूल गये हैं बेरोजगारी और महंगाई पर बात करना, सिर्फ भैंस और मंगलसूत्र चुराने की बात करते हैंः प्रियंका गांधी 

जीगबो3.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
आज रांची में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आई थीं। इस दौरान उन्होंने केंद्र की बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने संबोधन की शुरुआत में कहा कि ये बिरसा मुंडा की धरती है। जगन्नाथ धर की धरती है। सिद्धू कान्हू की धरती है। स्वतंत्र संग्राम से पहले इन्होंने अंग्रेजी सत्ता के खिलाफ लड़ाई लड़ी। आजादी का आधार है जहां राजनीति की नींव डाली वह यहीं थी। अपनी आवाज उठाओ। हक मांगा। उस नींव पर लोकतंत्र बना। संविधान हमारी रक्षा करते हैं। सब संविधान की बात करते हैं। संविधान का मतलब क्या है। रोज की जिंदगी में उसका क्या उपयोग है। यही सारे अधिकार देता है। वोट का, आवास का, आंदोलन का, भोजन का, शिक्षा, आरक्षण का अधिकार देता है। आपको और लोकतंत्र को बचाता है। कल लोकतंत्र नहीं रहेगा तो बदलाव कैसे आएगा। सबसे बड़ी समस्या महंगाई और बेरोजगारी है। बेरोजगारी चरम पर है। 45 साल का रिकॉर्ड टूटा। 70 करोड़ युवा बेरोजगार हैं। बेरोजगारी जवान शिक्षित है। हर परिवार ने अपने बच्चों को पढ़ाया है। ताकि रोजगार हो। आप चाहते हैं की बच्चियां शिक्षित हो। शिक्षित बेरोजगार हैं। डिग्रियां हैं। हमारे देश में सबसे ज्यादा नौजवान हैं। रोजगार मिलता तो चीन का मुकाबला करते। हर चीज मंहगाई है। जीएसटी ने कमर तोड़ दिया। आप 5 की जगह 2 चीज खरीदते हैं। आप सोच में पड़ जाते हैं। कैसे इसका सामना करेंगे। 
हर चीज के लिए संघर्ष करना पड़ता है। महिलाएं बाहर और घर में भी काम करते हैं। किसान खेती से कमाई नहीं कर पाते। कृषि उपकरण महंगा है। सार्वजनिक उपक्रम खरबपति मित्रों को सौंप दिया। एचईसी को बचाने की बात कही गई। उसे कमजोर कर दिया। बंद होने के कगार पर हैं। चंद्रयान का श्रेय लेते हैं। जिसने उसका काम किया उनका क्या होगा। उनको वेतन नहीं दिया। लोकतंत्र की नींव बात की। आज देश में सच्ची राजनीतिक नहीं है। सत्ता के लिए हो रहा है। नेहरू ने रांची में इंस्टीट्यूट बनाया। इंदिरा गांधी ने देश के लिए 33 गोली खाई। राजीव गांधी ने शहादत दी। मनमोहन ने इकोनॉमी का मतलब समझाया। केवल सत्ता का जंग है। सरकार को धनबल से तोड़ा गया। 100 करोड़ में खरीद लेते हैं। जनादेश के खिलाफ जाते हैं। सीएम को जेल में डाल देते हैं फर्जी केस में। ताकि वे चुनाव न लड़ न पाएं। पैसा रोक देते हैं। हल्की राजनीति है। पीएम महंगाई शब्द नहीं कहते। बेरोजगारी की बात नहीं करते। कहते हैं की कांग्रेस आपकी भैंस चुरा लेगी। मैं तो खींच के ले नहीं जा पाऊंगी। उनकी बातों पर हम हंस रहे हैं। पीएम जनता की इज्जत नहीं करते। विकास का काम गिनाइए। क्या करने वाले हैं बताइए। नहीं कर पाते तो भी कहिए। कहिए की आप मुश्किल में हैं। मैं कोशिश करूंगा। 


भैंस और मंगलसूत्र चुराने की बात करते हैं। रोज कहते हैं उसकी खंडन करते हैं। मैं कहता हूं की अगर मैं हिंदू मुस्लिम करता तो पीएम नहीं बनता। अपनी विचार पर खरे नहीं उतरते। राहुल गांधी जो कहते हैं करते हैं। 4000 km चलते हैं। देश की यात्रा करते हैं। जनता सर्वोपरी हैं। उनसे झूठ नहीं बोला जाता। लोकतंत्र उसे सबक सिखाएगा। यहां इसलिए शुरू की क्योंकि उसमें गहराई होनी चाहिए। देश के प्रति श्रद्धा होनी चाहिए। केवल बातों में नहीं बल्कि काम में भी। जो वादा किया उसे पूरा कीजिए। जनता चाहती है की नेता सच्चा हो। कुछ बड़ा नहीं मांग रही है। उन्होंने एक वादा पूरा नहीं किया। चुनाव में धर्म और जात की बात करते हैं। ऐसा नेता चाहिए जो आपको समझे। लोकतंत्र को समझे। आपके लिए बिना थके और रुके हुए काम करे। किसानों ने आंदोलन किया। मांग की थी की सुनवाई हो जाए। 3 कानून बर्बाद कर देंगे। मोदीजी अपने घर से नहीं निकले। 600 किसान शहीद हो गए। मंत्री के बेटे ने 6 किसानों को कुचल दिया। यूपी चुनाव में वोट की खातिर रद्द किया। 


महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण का बिल लाए। बाद में पता चला की अगले 10 साल लागू नहीं होगा तो फिर क्यों ड्रामा किया। हाथरस में लड़की की चिता जलाई। मां बाप को देखने नहीं दिया। उन्नाव में वही हुआ। लड़की को जला दिया।सरकार ने अपराधियों को संरक्षण दिया। उसके खेत जला दिया। धमकी दी। ओलंपिक मेडल जीतने वाली लड़कियों को पीएम ने घर बुलाया। चाय पिलाया जब वो सड़क पर उतर कर आंदोलन किया लेकिन पीएम ने नहीं सुना। उसने दर्द बताया। उसने सोचा नहीं था की उसकी बात भी नहीं सुनी जाएगी। आज उसी के बेटे को टिकट दिया। पीएम में गहराई नहीं है। देश खरबपति के लिए चल रहा है। खनिज, हवाई अड्डा, बंदरगाह सब अदानी अंबानी को दिया। गोड्डा में जमीन ली और मुवाजा नहीं दिया। रोजगार नहीं दिया। बिजली बांग्लादेश को मिल रही है। कांग्रेस ने आपको आपका हक दिया। पीएम ने देश की सारी संपत्ति खरबपति मित्रों को पकड़ा दिया। 16 लाख करोड़ कर्ज माफ कर दिया। किसान का भी कर्ज माफ करो। युवाओं को रोजगार दो। किसान 10 हजार के लिए सुसाइड कर दिया। पुराने पेंशन के लिए पैसे नहीं है। किसान का कर्जा माफ करने का पैसा नहीं है। इवेंट करने के पैसे हैं लेकिन कम के लिए। 

संसद भवन के लिए 20000 करोड़ थे लेकिन गन्ने के बकाया भुगतान के लिए पैसा नहीं। 3 हजार करोड़ का जहाज लिया। 10 साल ने बीजेपी को दुनिया की सबसे अमीर पार्टी बना दिया। 55 साल कांग्रेस सत्ता में रही। हम क्यों देश की सबसे बड़ी पार्टी नहीं बने। उन्होंने 10 साल में ऐसा किया। 60 करोड़ खर्च किए सिर्फ अपनी पार्टी में। कहते हैं की मैं भ्रष्टाचार के खिलाफ अकेला लड़ रहा हूं। इन्होंने इलेक्टोरल बॉन्ड की स्कीम निकली। उसमें किसी को पता नहीं चला। ईमानदार हैं तो छुपाते क्यों हैं। न्यायपालिका ने सूची निकली। कोर्ट ने आपको मजबूर किया। जिससे छापा मारा चंदा मांगा और बंद किया। वैक्सीन बनाने वाली कंपनी से 52 करोड़ चंदा लिया। नई रिपोर्ट बताती है कि इससे नुकसान है। 5 किलो राशन मिलता है उसे समझिए वो मोदीजी की मजबूरी है क्यूंकि कांग्रेस पार्टी भोजन का अधिकार लाई थी। ये देना ही पड़ेगा। आपका कानूनी अधिकार है। 22 खरबपति आगे बढ़ते चले जा रहे हैं। किसान मजदूर गरीब दलित पीछे हो रहा है। अग्निविर को शहीद का दर्जा नहीं देंगे। पेंशन नहीं मिलेगा। मुआवजा नहीं मिलेगा। 


जहां मौका मिला कारोबारियों का जल जंगल और जमीन सौंप दिया। आंदोलन भी नहीं करने देंगे। एमपी में महिलाओं ने आंदोलन किया। उनके खिलाफ रासुका लगा दिया। जल जंगल और जमीन के प्रति आदर है। वे मुझे आदिवासियों की कहानी बताती थी। वो बताती थी की समाज आपसे शुरू हुआ। वन पट्टा का अधिकार दिया। गहरा नेता केवल मंच से बोलता नहीं है। गहरी नीति बनाता है। सच्चाई आप जानते हैं। आपकी जागरूकता ही लोकतंत्र बचाएगी। संविधान बचाएगी। सबसे बड़ा खतरा ही आपकी जागरूकता पर है। हमारी गारंटी है। हमने सब धरातल में लागू किया। राजस्थान में 25 लाख का हेल्थ बीमा दिया। कर्नाटक में हर महीने महिलाओं को 2 हजार दे रहे हैं। नौजवानों के लिए पहली नौकरी पक्की। 1 लाख सालाना मिलेंगे। एजुकेशन लोन माफ करेंगे। पेपर लीक के लिए सख्त कानून लायेंगे। 30 लाख पद खाली हैं। किसानों के लिए कृषि उपकरण से जीएसटी हटाएंगे। एमएसपी की कानूनी गारंटी देंगे। हर गरीब परिवार के एक महिला के खाते में 1 लाख रुपए सालाना देंगे। 


आशा और आंगनबाड़ी सेविकाओं के मानदेय दोगुने किए जायेंगे। सरकारी पद में 50 फीसदी पद महिलाओं को देंगे। जाति जनगणना करेंगे। मजदूरों का शासन होता है। कानून बनायेंगे की 400 रुपए से कम मजदूरी न हो। मनरेगा लाए थे। शहरी मनरेगा लायेंगे। देश के लिया जवाबदेह राजनीति लाना चाहते हैं। आपको अभिव्यक्ति की आजादी देंगे। हम किसी को कहने से नहीं रोकेंगे। दूसरे देशों में देखिए लोकतंत्र नहीं है। हम आगे हैं क्योंकि यहां लोकतंत्र स्थापित हैं। तानाशाही होती तो हम कमजोर हो जाते। आप अपनी ताकत समझिए। हम लड़ रहे हैं कि संविधान और लोकतंत्र खतरे में है। इंडिया को जिताना है। ये देश आपका है। उसे बचाइए। हम आपके लिए समर्पित हैं।

Tags - Priyanka Gandhi Priyanka Gandhi News Priyanka Gandhi's news Priyanka Gandhi Jharkhand tour