logo

झारखंड का स्वास्थ्य मंत्रालय बीमार, निरंकुश और लूट का अड्डा - दीपक प्रकाश

dipak_prakash.JPG

रांची 

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने सरायकेला जिला में मोबाइल की रोशनी में  कराए गए प्रसव और बाद में जच्चा-बच्चा की हुई मौत पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए झारखंड़ सरकार की स्वास्थ्य मंत्रालय पर हमला बोला है। दीपक प्रकाश ने झारखंड के स्वास्थ्य मंत्रालय को बीमार और लूट का अड्डा बताया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के नेतृत्व में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्रालय की स्थिति पूरी तरह से चरमरा गया है। अस्पताल में बिजली नहीं है, रात के अंधेरे में मोबाइल की रोशनी में प्रसव कराया जाता है, जिसका नतीजा होता है की दोनों जच्चा और बच्चा का देहांत हो जाता है। झारखंड के अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी है।

स्वास्थ्य मंत्री शेख चिली हो गए हैं

एंबुलेंस की कमी के कारण राज्य के गरीब, आदिवासी, दलित और असहाय मरीज अस्पताल तक नहीं पहुंच पाते हैं और रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो जाती है। राज्य सरकार के स्वास्थ्य मंत्री शेख चिली हो गए हैं और सिर्फ और सिर्फ विवादित बयान देकर सुर्खियां बटोरना चाहते है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार की राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के द्वारा भेजे गए रुपये की झारखंड में बंदर बांट की जा रही है। अस्पतालों में स्वास्थ्य संबंधित सामानों की आपूर्ति  बिना टेंडर के ही अपने करीबियों की फर्जी कंपनियों को दिया जा रहा है और इसमें घोटाला किया जा रहा है। दीपक प्रकाश ने कड़े शब्दों में कहा कि भारत सरकार के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के एक एक पैसे का हिसाब देना होगा। यह गरीबो का पैसा है। उन्होंने इस योजना में की जा रही घपले की जांच ईडी और सीबीआई से कराने की मांग की है।

Tags - Deepak Prakash Saraikela incident maternal death Jharkhand health departmentirfan ansari