logo

उत्पाद सिपाही भर्ती दौड़ में एक और मौत, रांची की आरती की इलाज के दौरान हुई मौत 

सदप.jpg

द फॉलोअप डेस्कः

उत्पाद सिपाही भर्ती की दौड़ फ़िलहाल भले ही रोक दी गई है लेकिन अभ्यर्थियों के मरने का सिलसिला नहीं रुक रहा है। साहिबगंज में उत्पाद विभाग में सिपाही की बहाली में दौड़ने वाली रांची के टांगर निवासी 32 वर्षीय आरती केरकेट्टा की इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। आरती का इलाज रांची में ही चल रहा था। 

दौड़ पूरी कर चुकी थी आरती 

आरती के परिजनों ने बताया कि 31 अगस्त को साहेबगंज में आरती की दौड़ थी। वह तय समय में दौड़ पूरी भी कर चुकी थी। लेकिन दौड़ पूरी करने के बाद उसकी तबियत अचानक बिगड़ गई। उसे तत्काल साहिबगंज सदर अस्पताल में भर्ती किया गया था। दो सितम्बर को परिजन आरती को साहिबगंज से रांची लेकर आ गए थे। चार सितम्बर को आरती को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहाँ इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि दो वर्ष पूर्व ही आरती की शादी हुई थी। 

Tags - उत्पाद सिपाही आरती केरकेट्टा उत्पाद सिपाही मौत झारखंड न्यूज झारखंड लेटेस्ट न्यूज