logo

स्कूल में टीचर का जींस-टीशर्ट पहनकर आना मना है, शर्ट में डिजाइन नहीं चलेगा

teacher_photo1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
स्कूल में अब स्टूडेंट्स के साथ टीचर का भी ड्रेस कोड निर्धारित किया जाएगा। शिक्षकों को अब एक खास यूनिफार्म पहनकर ही स्कूल आना होगा। टीचर्स जींस-टीशर्ट या ऐसे कोई वेस्टर्न कपड़े पहनकर स्कूल नहीं आ सकते हैं। इसे लेकर एक नियम बनाया गया है। नियम के अनुसार कुछ विशेष डेसेंज के पहनने पर मनाही है। जींस-टीशर्ट पहनकर स्कूल नहीं आ सकते हैं। उनके कपड़ों में बड़े-बड़े डिजाइन, पिक्चर वगैरह भी नहीं होने चाहिए। ये स्कूल एजुकेशन डिपार्टमेंट ने गवर्नमेंट रेजोल्यूशन जारी किया है। 


क्या है ड्रेस कोड
स्कूलों से कहा गया है कि वे कुछ ऐसा ड्रेस कोड लागू करें जिसमें मेल टीचर्स पैंट-शर्ट पहनें।शर्ट लाइट कलर की और पैंट डार्क कलर की होनी चाहिए।  शर्ट पैंट के अंदर टक-इन की होना चाहिए।  महिला टीचर्स सलवार, चूड़ीदार, कुर्ता, दुपट्टा जैसी ड्रेस पहनें या साड़ी पहनें। कलर स्कूल चुन सकते हैं कि उन्हें टीचर्स की ड्रेस का क्या रंग रखना है। गौरतलब है कि यह नियम महाराष्ट्र के स्कूलों में लागू किया गया है। 


राज्य के सभी स्कूलों में लागू
बता दें कि ये नियम किसी खास स्कूल के लिए न होकर राज्य के सभी स्कूलों के लिए है। ये प्राइवेट, एडेड, नॉन-एडेड सभी स्कूलों पर समान रूप से लागू होगा। स्कूल तय करेंगे कि उनके यहां के टीचर्स किस तरह की ड्रेस में आएं और फिर ये नियम सभी को मानना होगा। इसके साथ ही टीचर्स अपने नाम के आगे ‘Tr’ प्रिफिक्स का इस्तेमाल करने को कहा गया है। 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें- https://chat.whatsapp.com/B5Ez1xqYOyL74JlHFO8Y86