logo

जेएमएम और कांग्रेस की निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकेगी जनता- चतरा में बोले राजनाथ सिंह

NEWS211.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

मां भद्रकाली पावन भूमि चतरा में आज केंद्रीय रक्षा मंत्री ने कहा कि इस बार के विधानसभा चुनाव में जनता जेएमएम और कांग्रेस की निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी। कहा कि पांच साल से जनता इस सरकार की नाकामियों को देख रही है, अब समय आ गया है इस बदल दिया जाये। सिंह ने कहा कि जनता बदलाव चाहती है। बता दें कि रक्षा मंत्री बीजेपी की परिवर्तन यात्रा में शामिल होने के आज झारखंड दौर पर हैं। 

गौरतलब है कि इटखोरी के हाई स्कूल मैदान में हजारीबाग प्रमंडल के बीजेपी के परिवर्तन रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के बाद राजनाथ सिंह ने परिवर्तन सभा को संबोधित किया। परिवर्तन सभा में उन्होंने राहुल गांधी से लेकर हेमंत सोरेन तक को निशाने पर लिया। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस, जेएमएम और आरजेडी पर भी सवाल दागे। 

रक्षा मंत्री ने राज्य के सीएम झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन पर हमला बोलते हुए कहा कि भारत किसी भी दागी व्यक्ति को कभी स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि झारखंड में हेमंत सोरेन को सत्ता से हटाने और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता में लाने का वक्त आ गया है। आगामी विधानसभा चुनाव का परिणाम साफ दिखने लगा है। 
 

इधर, कल शुक्रवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह परिवर्तन यात्रा को संबोधित करने गिरिडीह पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने झारखंड की हेमंत सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस परिवर्तन यात्रा से परिवर्तन सरकार का नहीं करना है, मुख्यमंत्री का नहीं करना है, ये परिवर्तन मूलनिवासी,ओबीसी,आदिवासी, दलितों के जीवन में परिवर्तन करने की संकल्प का यात्रा है। इस सरकार ने झारखंड के युवाओं के साथ अन्याय किया। इस सरकार ने झारखंड के पिछड़े वर्ग के साथ अन्याय किया, दलितों के साथ अन्याय किया, आदिवासियों के साथ अन्याय किया, माताओं बहनों के साथ अन्याय किया। मैं आज गिरिडीह आया हूं। आज मैं कहने आया हूं कि उखाड़ के फेंक दो हेमंत सोरेन की सरकार को और कमल फूल की सरकार लाओ।

Tags - public government JMM Congress Rajnath Singh Jharkhand News News Jharkhand