logo

पूर्णिमा साहू ने लिखा सहायता का पत्र, मुख्यमंत्री राहत कोष से बीमार मासूम के इलाज के लिए मिले 1 लाख रुपये

WhatsApp_Image_2026-06-29_at_7_30_27_PM.jpeg

पूर्वी सिंहभूम
एक गरीब सब्जी विक्रेता की चार माह की गंभीर रूप से बीमार बेटी के इलाज के लिए जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू की पहल पर मुख्यमंत्री राहत कोष से 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। घाटशिला प्रखंड के नयाग्राम निवासी संतोष कुमार मिश्रा की पुत्री विहा मिश्रा 'मेकोनियम एस्पिरेशन सिंड्रोम' और 'राइट सबड्यूरल हेमाटोमा' जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रही है, जिसके ब्रेन की दूसरी सर्जरी के लिए विधायक की अनुशंसा पर मुख्यमंत्री कार्यालय ने गत 24 जून को सहायता राशि का चेक जारी किया।घटना की पूरी जानकारी
घाटशिला प्रखंड के नयाग्राम निवासी संतोष कुमार मिश्रा, जो सब्जी बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं, इन दिनों अपनी चार माह की पुत्री विहा मिश्रा का जीवन बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। गंभीर बीमारी से जूझ रही मासूम विहा के इलाज में परिवार की पूरी जमा-पूंजी खत्म हो चुकी है और अब आगे के उपचार के लिए आर्थिक संकट गहरा गया है। अब तक 14 लाख रुपए इलाज में खर्च हो चुके
दरअसल , जन्म के कुछ ही दिनों बाद विहा मिश्रा 'मेकोनियम एस्पिरेशन सिंड्रोम'  एवं 'राइट सबड्यूरल हेमाटोमा' जैसी गंभीर बीमारियों की चपेट में आ गई थी। बच्ची की नाजुक स्थिति को देखते हुए मुंबई के एक अस्पताल में उसकी ब्रेन सर्जरी करानी पड़ी। अब तक उसके इलाज पर करीब 14 लाख रुपये खर्च हो चुके हैं, जबकि दूसरी सर्जरी के लिए लगभग 5 लाख रुपये की और आवश्यकता है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के समक्ष जब संकट और बढ़ गया, तो उन्होंने जनप्रतिनिधियों से मदद की गुहार लगाई। इसी क्रम में, संतोष कुमार मिश्रा अपनी समस्या लेकर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू से मिले और अपनी पुत्री के उपचार के लिए सहयोग की अपील की। पूर्णिमा साहू ने लिखा आर्थिक सहायता के लिए पत्र 
मामले की गंभीरता को समझते हुए विधायक पूर्णिमा साहू ने तत्काल पहल की और मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय को पत्र भेजा। उन्होंने अपने पत्र में गंभीर रूप से बीमार बच्ची के समुचित इलाज एवं आवश्यक चिकित्सा के लिए यथासंभव आर्थिक सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया। विधायक की पहल और अनुशंसा पर सकारात्मक कार्रवाई करते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय ने गत 24 जून को विहा मिश्रा के उपचार के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत कर परिवार को चेक उपलब्ध कराया।  विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए प्रभु से मासूम बच्ची के शीघ्र पूर्ण रूप से स्वस्थ होने की कामना की है।

Tags - Purnima Sahu CM Relief Fund Ghatshila East Singhbhum Jharkhand News