logo

पूर्णिमा साहू ने बजट को सराहा, कहा- महिला उद्यमिता, सुरक्षा, रोजगार और डिजिटल सशक्तिकरण को बजट में दी गयी प्राथमिकता

purnimaaa.jpg

द फॉलोअप डेस्क
जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने केंद्रीय बजट 2026 का स्वागत करते हुए कहा कि इस बजट में महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को केंद्र में रखा गया है। उन्होंने बताया कि शीमार्ट के माध्यम से महिला उद्यमियों को नए बाजार उपलब्ध होंगे और एमएसएमई व स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के लिए लोन प्रक्रिया आसान होगी। विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि हाई स्पीड रेल कॉरिडोर, बायो-फार्मा सेक्टर के लिए 10 हजार करोड़ रुपये, कैंसर और शुगर जैसी गंभीर बीमारियों की दवाओं को सस्ता करने के प्रावधान भी सराहनीय हैं। इसके साथ ही वर्किंग वुमन हॉस्टल, क्रेच और हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल की घोषणा से महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षित वातावरण मिलेगा। पूर्णिमा साहू ने कहा कि लखपति दीदी योजना के विस्तार, विशेष स्किल प्रोग्राम, डिजिटल साक्षरता और बैंकिंग सेवाओं से जुड़ाव के जरिए ग्रामीण और शहरी महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने की दिशा में यह बजट देश की आधी आबादी को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने वाला है।

Tags - latest jharkhand News Jharkhand News Updates latest jharkhand News jharkhand news updates Jharkhand News updates latest Jharkhand News jharkhand news Updates jharkhand News in hindi jamshedpur news updates jamshedpur news in hindi latest jamshed