logo

रबिंद्र नाथ महतो के नाम पर सबकी ‘हां’, स्पीकर पद के लिए पक्ष और विपक्ष में बनी सहमति 

RABINDRANATH_009.jpg

रांची 

झारखंड विधानसभा में स्पीकर पद का सस्पेंस भी अब समाप्त हो गया है। नाला से विधायक रबिंद्र नाथ महतो के नाम पर पक्ष और विपक्ष दोनों ओऱ से इसके लिए सहमति बन गयी है। कल विधिवत चयन की प्रक्रिया पूरी कर इसकी घोषणा कर दी जायेगी। आज विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान संसदीय कार्य विभाग मंत्री राधा कृष्ण किशोर स्पीकर पद के लिए रबिंद्र नाथ महतो के नाम पर सहमति को लेकर सक्रिय रहे। 
इस बीच रबिंद्र नाथ महतो ने एक ट्वीट कर सीएम हेमंत सोरन के प्रति आभार व्यक्त किया है। जारी पोस्ट में महतो ने कहा है, हेमंत सोरेन जी ने मेरे प्रति जो विश्वास व्यक्त किया है , उसके लिए हार्दिक आभार। मेरा प्रयास रहेगा कि सदन में संवाद को अधिक सशक्त बनाते हुए आम सहमति से राज्यवासियों की आशाओं–अपेक्षाओं को पूरा करें।  

 

इधर, प्रोटेम स्पीकर स्टीफन कहा, मैं यह जानकारी देना चाहूंगा कि राज्यपाल महोदय ने झारखण्ड विधानसभा की प्रक्रिया और कार्य संचालन नियमावली के नियम-8 के उप नियम (1) के आलोक में विधानसभा अध्यक्ष के निर्वाचन के लिए 10 दिसम्बर, 2024 की तिथि निर्धारित किया है। 

कहा, राज्यपाल महोदय द्वारा अपने संदेश में प्रक्रिया तथा कार्य संचालन के जिस नियम का उल्लेख किया है उसके अनुसार, झारखण्ड विधानसभा सचिवालय द्वारा पत्र के माध्यम से सूचना भेज दी गयी है। अध्यक्ष का निर्वाचन के नामांकन संबंधी प्रपत्र कार्यसूची के साथ जारी कर दिया गया है। इसी के साथ सदन की कार्यवाही को कल 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। 

Tags - Rabindra Nath Mahto Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand latest News News