logo

वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की तबीयत बिगड़ी, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन देखने पहुंचे

RADHA2.jpg

रांची
झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें रांची के सेंटेविटा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है और जरूरी जांच की जा रही है। फिलहाल उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। 


लू लगने की आशंका
बताया जा रहा है कि मंत्री हाल ही में पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के लिए गए थे। सोमवार को वह मेदिनीनगर पहुंचे थे, जहां से उनकी तबीयत खराब होने की जानकारी मिली। शाम को वह पलामू से रांची लौट आए, लेकिन रात में उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। डॉक्टरों ने प्रारंभिक तौर पर लू लगने की आशंका जताई है।


मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जाना हालचाल
वित्त मंत्री के अस्वस्थ होने की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अस्पताल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है, हालांकि उनकी सेहत को लेकर फिलहाल कोई नया अपडेट जारी नहीं किया गया है।

Tags - Jharkhand Ranchi Health Update Politics Hemant Soren Minister Health