द फॉलोअप डेस्कः
आरजेडी को कांग्रेस ने बड़ा झटका दिया। पूर्व विधायक और आरजेडी नेता राधा कृष्ण किशोर कांग्रेस में शामिल हो गये। राधा कृष्ण किशोर के कांग्रेस में शामिल होते ही ये बात स्पष्ट हो गई है कि वो छतरपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार हो सकते है। इसका मतलब ये है कि गठबंधन के तहत छतरपुर की सीट आरजेडी की जगह कांग्रेस को जा रही है। 2024 के चुनाव में आरजेडी छतरपुर की सीट पर अबतक दावा कर रही थी। आरजेडी की ओर से ममता भुइंया इस सीट की दावेदार मानी जा रही थी। हालांकि लोकसभा चुनाव के दौरान आरजेडी ने उन्हे उम्मीदवार बनाया था लेकिन उनकी बुरी तरह से हार हुई थी। राधा कृष्ण किशोर के कांग्रेस में आने के साथ ही साफ संकेत मिल रहे है कि कांग्रेस ने आरजेडी से छतरपुर की सीट छीन ली है।
