logo

रघुवर दास ने दिवंगत अनिल टाइगर को श्रद्धांजलि अर्पित की, अंत्येष्टि में हुए शामिल

RAGHUBAR.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज दिवंगत अनिल टाइगर को श्रद्धांजलि अर्पित की। रघुवार दास ने शमशान घाट पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित की। जानकारी हो कि बुधवार को रांची में पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल महतो को कांके चौक में गोली मारी गयी थी, जिसमें उनकी मौत हो गयी।

इस दौरान उन्होंने कहा कि किसी भी राज्य को चलाने के लिए गवर्नेंस की जरूरत होती है। लेकिन झारखंड में गवर्नेंस की सारी संस्थाएं ध्वस्त होने के कगार पर है। यही कारण है कि कानून व्यवस्था का मामला हो या सांप्रदायिक सद्भाव, दोनों के मामले में सत्ताधारी दल बुरी तरह विफल रहे हैं। अनिल टाइगर की हत्या के लिए राज्य सरकार जिम्मेदार है। आज स्व अनिल टाइगर के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
 ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

कहा कि सरकार से मांग करता हूं कि दोषियों पर कठोर से कठोर कार्रवाई हो। राज्य अलग होने के बाद से कानून व्यवस्था की स्थिति इतनी खराब नहीं रही जितनी अभी है। कुछ जिलों में अराजकता जैसी स्थिति हो गई है। इसमें रांची राजधानी भी शामिल है, जहां सरकार खुद बैठती है। सरकार को मेरी सलाह है कि ट्रांसपेरेंट, इफैक्टिव और भ्रष्टाचार मुक्त गवर्नेंस बनाने की दिशा में काम करे। रांची, जमशेदपुर और धनबाद में कमिश्नरी बनाकर पुलिस कमिश्नर की व्यवस्था करें, ताकि अपराध पर नियंत्रण हो सके।

Tags - Ranchi News Ranchi Hindi News Ranchi Latest News Raghuvar Das Anil Tiger Tribute