logo

Ranchi : मोरहाबादी के स्ट्रीट वेंडरों और अपर बाजार के व्यवसायियों से मिले रघुवर दास, सुनी समस्या

raghubar.jpg

रांची: 

पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने आज रांची में मोरहाबादी क्षेत्र के आंदोलनरत स्ट्रीट वेंडरों से मिलकर उनकी समस्या जानी। इस दौरान स्ट्रीट वेंडरों ने उनसे मदद की गुहार लगाई। वार्ता के बाद उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने सुरक्षा के नाम पर बिना वैकल्पिक व्यवस्था के सैकड़ों दुकानदारों को नियम विरुद्ध विस्थापित कर दिया। आज नगर निगम प्रशासक से बात कर इनके लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने के लिए कहा।

अपर बाजार में व्यवसायियों से मुलाकात की
पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज अपर बाजार में व्यवसायियों से मुलाकात की। 17 दुकानों को सील करने के मामले में व्यवसायी आंदोलनरत हैं। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने नगर आयुक्त से बातचीत कर कार्रवाई रोकने को कहा। उन्होंने कहा कि यहां बहुत पुराने भवन बने हुए हैं। उन्हें रेगुलराइज करने की आवश्यकता है। सालों बाद तोड़फोड़ संभव नहीं है। नगर निगम तत्कालीन रेगुलराइज करने की दिशा में कार्य करे। उन्होंने इन दुकानों में कार्यरत सभी कर्मियों से भी मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया। इस दौरान चेंबर के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।