logo

रघुवर दास का जन्मदिन आज, पहाड़ी मंदिर में संजय जायसवाल ने पूजा कर बच्चों के साथ केक काटा 

RAGHU2.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता रघुवर दास का आज जन्मदिन है। इस अवसर पर रांची के पहाड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना और सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस खास मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजय कुमार जायसवाल के नेतृत्व में श्रद्धा और सेवा भाव का अनुपम संगम देखने को मिला। संजय जायसवाल ने पहाड़ी मंदिर में रघुवर दास के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना के साथ वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजा-अर्चना की। पूजा कार्यक्रम का विधिवत संचालन पुजारी मुन्ना भारद्वाज एवं उनकी टीम द्वारा किया गया। इस अवसर को और भी खास बनाते हुए मंदिर परिसर में छोटे-छोटे बच्चों के साथ केक काटकर पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया। बच्चों के चेहरे पर खुशी देखते ही बन रही थी। इसके साथ ही संजय जायसवाल व उनकी टीम ने जरूरतमंदों के बीच फल, मिठाई, बिस्किट, कॉपी-पेंसिल और अन्य सामग्री का वितरण कर सेवा भाव का परिचय दिया। महिलाओं के बीच साड़ियों का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिला मंत्री शुभम जायसवाल, रिंकू साहू, ओमप्रकाश गुप्ता, उदय चौधरी, अविनाश राय, प्रिंस कुमार सहित कई कार्यकर्ता एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।


 

Tags - Jharkhand News Jharkhand Hindi News Ranchi News Ranchi Latest News Raghuvar Das Sanjay Jaiswal