logo

दिल्ली दरबार : राहुल गांधी ने बन्ना गुप्ता को स्वास्थ्य क्षेत्र में और बेहतर काम करने का दिया निर्देश, फुरकान व इरफान क्या बोले पढ़िये

banna_rahul.jpg

रांची: 

झारखंड के कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक में राहुल गांधी ने कहा कि हम सबको मिलकर काम करना है। देश को गरीबी, बेरोज़गारी और नफरत से लड़ना होगा। स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता ने राहुल गांधी को विगत दो साल के स्वास्थ्य विभाग के उपलब्धियों, कोरोना काल में सरकार के उठाये गए कदमों के साथ ही जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र में किये गए कार्यों की जानकारी दी।

राहुल गांधी ने बन्ना गुप्ता के कार्यों की सराहना की। साथ ही राज्य में संगठन को मजबूत करने, घोषणा पत्र में उल्लेखित मुद्दों को लागू कराने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग में नए और बेहतर कार्ययोजना तैयार कर काम करने का निर्देश दिया। बन्ना गुप्ता अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान राहुल गांधी से मिले।

 

 

यह भी पढ़ें: 

राहुल गांधी से मिले झारखंड कांग्रेस के नेता विधायक, हेमंत सरकार की शिकायत की

झारखंड कांग्रेस में हो सकता है बड़ा बदलाव! राहुल गांधी से दिल्ली में मिले सभी 18 विधायक

 

वरिष्ठ नेताओं का अनुभव पार्टी को आगे बढ़ाएगा: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि युवाओं का जोश और वरिष्ठ नेताओं का अनुभव पार्टी को आगे बढ़ाएगा। हम सबको मिलकर काम करना है। देश को जिस प्रकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबी,बेरोज़गारी, नफरत का अड्डा बना दिया उसे रोकने में है आप सबकी भूमिका की आवश्यकता है। मौके पर फुरकान अंसारी ने कहा कि राहुल गांधी से मिलने के बाद कांग्रेसजनों में नई उर्जा का संचार हुआ है। मिलने जुलने से बातों का आदान-प्रदान होता है जो पार्टी को मजबूत करती है। इसलिए मेरा सुझाव है कि हम सबको एक होकर विवादों में ना पड़कर पार्टी को मजबूत करना है।

 

3 साल बाद राहुल से मिले फुरकान और डॉक्टर इरफान

विभिन्न विषयों पर राहुल गांधी के साथ हुई बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता फुरकान अंसारी और विधायक इरफान अंसारी भी शरीक थे। दोनों का कहना है वे 3 साल के अंतराल के बाद राहुल गांधी से मिले। बैठक में इरफान अंसारी ने कहा कि हम सभी को मिलकर पार्टी को मजबूत करना है, संगठन को मजबूत करना है। राहुल गांधी के सपनों को साकार करना है। जिस प्रकार से पूर्व प्रभारी ने मेरे और मेरे परिवार के साथ सौतेला व्यवहार किया, वो बिल्कुल न्यायसंगत नही था। लेकिन मैं और मेरा परिवार पार्टी के लिए हर हाल में पूरी निष्ठा के साथ समर्पित रहे। जिस प्रकार पूर्व प्रभारी आरपीएन सिंह ने ऊंची दीवार बना दी थी उससे हम सभी कार्यकर्ताओं का जीना दुश्वार हो गया था।
उनके द्वारा वरिष्ठ नेताओं की उपेक्षा की जा रही थी। पार्टी में सीनियर है तभी हम सब चुनाव जीतकर आते हैं। जो वरिष्ठ नेता हैं उनको जनता पसंद करती है। उनकी बातों को जनता मानती है और तभी हम सब लोग जीतकर आते हैं। तो निश्चित तौर पर वरिष्ठ नेताओं को सम्मान मिलना चाहिए।

यह भी पढ़ें: 

राहुल गांधी ने झारखंड कांग्रेस में भरी ऊर्जा, जानिये बंधु तिर्की ने क्या-क्या कहा