logo

गंगाराम अस्पताल जाकर राहुल गांधी ने लिया गुरुजी का हालचाल

WhatsApp_Image_2025-07-09_at_17_47_20.jpeg

द फॉलोअप डेस्क
लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी आज गंगाराम अस्पताल जाकर इलाजरत झामुमो सुप्रीमो सह पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का हालचाल लिया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। उनके साथ बातचीत की। इस अवसर पर झामुमो विधायक कल्पना सोरेन भी उपस्थित थी। राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन से गुरुजी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। साथ ही गुरुजी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मालूम हो कि शिबू सोरेन 19 जून से गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं। 

Tags - Rahul Gandhi Congress Gangaram Hospital Rahul enquired about Guruji's health talked to Hemant and Kalpana