द फॉलोअप डेस्क
लोहरदगा। छोटा नागपुर दक्षिण रेल प्रमंडल के कमिश्नर ऑफ़ रेलवे सेफ्टी ने अपनी टीम के साथ लोहरदगा और बड़की चांपी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्थाओं, ट्रैक की स्थिति, सिग्नल सिस्टम तथा यात्री सुविधाओं की बारीकी से जानकारी ली।
कमिश्नर ने मौके पर मौजूद रेलवे अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए। इन निर्देशों में सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने, इंफ्रास्ट्रक्चर सुधारने और यात्रियों की सुविधा बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।
निरीक्षण के दौरान रेलवे सुरक्षा को लेकर विशेष फोकस किया गया और जल्द रिपोर्ट सौंपे जाने की बात कही गई। यह निरीक्षण आगामी रेल परिचालन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
