logo

Weather Update : 14-15 सितंबर तक राज्य में बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

rain.jpg

रांची:
झारखंड के कई हिस्सों में सुबह से ही भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग (Weather Department) के अनुसार प्रदेश में 13 सितंबर तक भारी बारिश हो सकती है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव क्षेत्र(Low pressure area formed over Bay of Bengal) के कारण झारखंड में एक बार फिर भारी बारिश का दौर शुरू हो चुका है । झारखंड समेत ओडिसा और MP-बिहार में भी भारी बारिश की संभावना है। रांची स्थित मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान किया है कि 14 और 15 सितंबर को करीब-करीब पूरे झारखंड में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी।


गर्जन और वज्रपात की भी संभावना
इस दौरान गर्जन और वज्रपात की भी संभावना है। 12 सितंबर को झारखंड के उत्तरी (उत्तरी छोटनागपुर) व मध्य (राजधानी और आसपास के जिलों) में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। 12 सितंबर को राज्य के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने का आसार है। इसे लेकर येलो अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है।

पश्चिम बंगाल और ओडिशा में बारिश
मौसम विभाग ने दक्षिणी ओडिशा में बने निम्न दबाव वाले क्षेत्र के कारण गंगीय पश्चिम बंगाल में मंगलवार सुबह तक भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल तट के साथ-साथ ओडिशा में गोपालपुर के पश्चिम-उत्तर-पश्चिम में 110 किमी दूर एक कम दबाव के क्षेत्र के कारण 40 से 50 किमी प्रति घंटे से लेकर 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है। इसके साथ ही मछुआरों को मंगलवार तक बंगाल की खाड़ी में न जाने की सलाह दी है।