रांची:
Jharkhand Weather Update: झारखंड में आज यानी 9 अक्टूबर को मौसम का मिजाज बदला रहेगा। राज्य के अधिकांश जिलों में आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश (Light Rain) हो सकती है। वहीं, तेज हवा (Strong Winds) चलने से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 10 अक्टूबर को भी राज्य के 11 जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश या मेघ गर्जन (Thunderstorm) होने की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

10 अक्टूबर को इन 11 जिलों में बारिश के आसार
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 10 अक्टूबर को देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। इन जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और गरज-चमक की भी संभावना है।
.jpeg)
11 अक्टूबर से साफ होने लगेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, 11 अक्टूबर से झारखंड के लगभग सभी जिलों में आसमान साफ होने लगेगा। इसके साथ ही राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 12 और 13 अक्टूबर से दक्षिण-पश्चिम मानसून की झारखंड से लगभग विदाई होने के आसार हैं। ऐसे में अगले सप्ताह से बारिश की गतिविधियों में कमी आ सकती है।
.jpeg)
सुबह-शाम बढ़ सकती है हल्की ठंड
मौसम में बदलाव के कारण आने वाले दिनों में सुबह और शाम के समय हल्की ठंड महसूस हो सकती है। वहीं, दिन का तापमान बढ़ने से दिन और रात के मौसम में अंतर साफ नजर आने की संभावना है।