logo

रांची के युवक राजा की वियतनाम में मौत, योगा सिखाकर लौट रहे थे

रांची के युवक राजा की वियतनाम में मौत, योगा सिखाकर लौट रहे थे

द फॉलोअप डेस्क, रांचीः

रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के कुमार टोली चुना भट्ठा, श्री नारायण प्रजापति पथ निवासी 26 वर्षीय योगा टीचर राजा कुमार वर्मा की वियतनाम में सड़क हादसे में मौत हो गई। राजा कुमार वर्मा वियतनाम में योगा टीचर के रूप में काम कर रहे थे। जानकारी के अनुसार, बीते दिन शाम वह वियतनाम के एक निजी घर में योग का प्रशिक्षण देकर अपनी स्कूटी से कार्यालय लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी स्कूटी अचानक अनियंत्रित होकर एक कार से टकरा गई। हादसा इतना गंभीर था कि राजा कुमार वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।


सोमवार शाम तक रांची पहुंच सकता है पार्थिव शरीर
हादसे के बाद राजा कुमार वर्मा के पार्थिव शरीर को रांची वापस लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। परिजनों और संबंधित लोगों की ओर से शव को भारत लाने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। जानकारी के अनुसार, अगर सभी औपचारिकताएं समय पर पूरी हो जाती हैं, तो सोमवार शाम तक राजा कुमार वर्मा का पार्थिव शरीर रांची पहुंच सकता है। उनके निधन की खबर से सुखदेवनगर थाना क्षेत्र स्थित उनके आवास और आसपास के इलाके में शोक का माहौल है। परिजन उनके पार्थिव शरीर के रांची पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं।

Tags - Raja Kumar Verma Vietnam Road Accident Ranchi Yoga Teacher