logo

राजेश ठाकुर ने बतौर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पूरे किए दो साल, कार्यकर्ता बोले- बेहतरीन अध्यक्षों में से एक 

ीोराेप.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने बतौर प्रदेश अध्यक्ष शुक्रवार को 2 साल पूरा किया। इस मौके पर रांची के कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं की ओर से अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर राजेश ठाकुर ने कहा कि मेरे जैसे साधारण कार्यकर्ता को पार्टी नेतृत्व ने प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व सौंपा और काम करने के लिए अवसर दिया। यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है। पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ताओं के सहयोग से दो साल सफलतापूर्वक पूरा किया। कहा कि यह दो साल संघर्ष एवं उपलब्धियों से भरा रहा. एक साधारण कार्यकर्ता का NSUI युवा कांग्रेस में काम करते हुए प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने से पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच एक अच्छा संदेश गया। उनके साथ ही कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा, बंधु तिर्की, जलेश्वर महतो एवं शहजादा अनवर के कार्यकाल के भी दो वर्ष पूरे हो गये। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों, आयोग, बोर्ड, निगम के अध्यक्षों, संगठन के पदाधिकारियों, रांची महानगर, जिला ग्रामीण के अध्यक्षों एवं उनके पदाधिकारियों के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं पगड़ी पहनाकर उनका अभिवादन किया गया और उन्हें शुभकामनाएं भी दी गयीं। 


सफल अध्यक्षों में से एक राजेश ठाकुर
कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर का कार्यकाल अबतक के अध्यक्षों में सफल कार्यकाल के रूप में सदैव याद रखा जाएगा। हमें पूरी उम्मीद है कि आने वाले दिनों में राजेश ठाकुर के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव एवं विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी शानदार प्रदर्शन करेगी। राजेश ठाकुर के नेतृत्व में लंबे अर्से के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी का गठन हुआ। जिला प्रखंड मंडल एवं पंचायत कमेटी का भी गठन हुआ, पहली बार प्रदेश, प्रमंडल, जिला एवं प्रखंड के कार्यकर्ताओं से संवाद किया गया।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N