logo

राजेश ठाकुर ने चंपाई सोरेन पर साधा निशाना, कहा- हार को देखते हुए रोने का काम कर रहे हैं

srnddg.jpg

द फॉलोअप डेस्क
घाटशिला उपचुनाव को लेकर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता चंपई सोरेन पर निशाना साधा है। राजेश ठाकुर ने मुख्यमंत्री के “बैल” वाले बयान का समर्थन करते हुए कहा कि यह बात बीजेपी उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन पर पूरी तरह सटीक बैठती है।
पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि घाटशिला में इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार सोमेश सोरेन की जीत तय है। घाटशिला की जनता, रामदास सोरेन को श्रद्धांजलि के रूप में सोमेश सोरेन को वोट देगी और यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि अपनी हार को देखते हुए चंपई सोरेन रोने का काम कर रहे हैं, जो वे पहले भी कर चुके हैं। उनके रोने से कुछ बदलने वाला नहीं है। बीजेपी उम्मीदवार बुरी तरह हार रहे हैं और मुख्यमंत्री जी ने जो बाबूलाल सोरेन को “बैल” कहा था, वह उन पर बिल्कुल सटीक बैठता है।

 

Tags - jharkhand news updates latest jharkhand News Rajesh Thakur on Champai news Updates latest jharkhand Updates Jharkhand news updates Jharkhand news in hindi Rajesh Thakur on Champai News Updates Jharkhand News in hindi jharkhand News Updates Rajesh