logo

रांची : ED की पूछताछ में अधिवक्ता राजीव कुमार ने बंगाल पुलिस पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

rajeev-kumar-11.jpg

रांची:
झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court)  के अधिवक्ता राजीव कुमार ((Rajeev Kumar)  से ईडी (ED)  ने रविवार दोपहर से पूछताछ शुरू कर दी। काफी थकान और अस्वस्थ होने के कारण ईडी अधिवक्ता राजीव कुमार से ज्यादा पूछताछ नहीं कर पाई। अब सोमवार यानि आज से ईडी राजीव कुमार से नियमित पूछताछ करेगी। इधर, सूत्रों से पता चला है कि अधिवक्ता ने पूछताछ में बंगाल पुलिस (West Bengal Police) पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उन्होंने यह भी कहा कि बंगाल पुलिस ने उन्हें फंसाया है।

उन्हें नियमित खाना तक नहीं दिया गया
अधिवक्ता ने ईडी की पूछताछ में कहा कि बंगाल पुलिस ने हिरासत में लिए जाने के बाद उन्हें काफी प्रताड़ित किया। उन्होंने कहा कि उन्हे इसमें फंसाया गया है।  उन्होंने आगे कहा कि उन्हें नियमित चलने वाली ब्लड प्रेशर की दवाइयां तक नहीं दी गईं। उन्हें सोने तक नहीं दिया जाता था।  राजीव कुमार ने ईडी को बताया कि कई बार तो पुलिस हिरासत में उन्हें नियमित खाना तक नहीं दिया गया था।

सड़क मार्ग के जरिए लाया गया रांची
झारखंड हाईकोर्ट अधिवक्ता राजीव कुमार को ईडी की टीम सड़क मार्ग के जरिए रांची लेकर आई। ईडी की टीम राजीव कुमार को कोलकाता से रांची लाई है। दरअसल, पीएमएलए कोर्ट ने अधिवक्ता राजीव कुमार को 8 दिनों की न्यायिक हिरासत में लिए जाने का आदेश दिया था। इसी सिलसिले में कोलकाता में गिरफ्तार अधिवक्ता राजीव कुमार को अलीपुर जेल से रांची लाने के लिए ईडी की टीम शनिवार को कोलकाता पहुंची थी। कहा जाता है कि इसके लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। 

वॉइस सैंपल लेने के लिए रोका गया
बताया जाता है को कोलकाता पुलिस ने अधिवक्ता से फोन की आवाज का नमूना लेने की बात पर पूरे दिन ईडी को राजीव कुमार को हिरासत में लेने की इजाजत नहीं दी। कोलकाता पुलिस का कहना था कि अभियुक्त की आवाज का नमूना लेना जरूरी है, इसलिए अभियुक्त का कोलकाता में रहना जरूरी है। कोलकाता पुलिस के इस तर्क का ईडी ने विरोध भी किया।  कहा कि पीएमएलए के प्रावधानों के मुताबिक अभियुक्त को रिमांड में लेने की बाध्यता है। कहा जाता है कि काफी देर बात राजीव कुमार को रांची भेजने की इजाजत दी गई। वे ईडी की रिमांड पर रहेंगे।