द फॉलोअप डेस्क
दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ उनके पैतृक गांव नेमरा पहुंचे, जहां वे अंतिम संस्कार भोज में शामिल हुए। बता दें कि गुरुजी के संस्कार भोज में शामिल होने के लिए थोड़ी देर पहले बाबा रामदेव भी नेमरा पहुंचे। इसके अतिरिक्त तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी और आरके आनंद का आना तय है। यूपी के अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री संजीव कुमार गोंड भी आएंगे। कार्यक्रम में कांग्रेस के कई बड़े नेता, बंगाल व पंजाब के सीएम सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों या उनके प्रतिनिधियों के पहुंचने की संभावना है। संस्कार भोज के लिए अलग-अलग जगहों पर पांच बड़े पंडाल बनाए गए हैं। पंडालों में एसी और कूलर की भी व्यवस्था की गई है
