logo

जनता की आंखों में धूल झोंककर राजनीति ना करें कांग्रेस-झामुमो, दम है तो आंखों में आंखे डालकर राजनीति करेंः राजनाथ सिंह

ीोरलोूप1.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
आज धनबाद से बीजेपी प्रत्याशी ढुल्लू महतो के पक्ष में सभा करने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बोकारो आए थे। इस दौरान उन्होंने ढुल्लू महतो के पक्ष में वोट मांगा और कहा कि ढुल्लू महतो को बोलते हुए मैंने पहली बार सुना है। उनको सुनने के बाद मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि अगर आपने ढुल्लू महतो को जिताया तो वह प्रमुखता से आपकी आवाज संसद के सामने रखेगे। झारखंड में अकूत खनिज संपदा है। झामुमो के आने के बाद झारखंड भ्रष्टाचार में डूब गया। यहां बड़ी संख्या में आदिवासी रहते हैं। बड़ी संख्या में दलित रहते हैं। यहां पर बाबूलाल मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री रह चुके हैं अर्जुन मुंडा मुख्यमंत्री रह चुके हैं रघुवर दास मुख्यमंत्री रह चुके हैं लेकिन हमारे देश और झारखंड का कोई व्यक्ति नहीं कह सकता कि हमारे तीनों मुख्यमंत्री के दामन पर कोई दाग लगा। झारखंड में गठबंधन की सरकार बनते हैं भ्रष्टाचार होने लगे। क्या यहां के भ्रष्ट लोग शासन संभालेंगे। 

मुख्यमंत्री तो छोड़िए उनके मंत्रियों के पीएस के पास से नोटों की गड्डियां मिल रही है। बिना मुख्यमंत्री के सह के यह किसी भी सूरत में सफल नहीं हो सकता। आज उनको गिरफ्तार कर लिया तो कहते हैं कि भारतीय जनता की पार्टी अपने सारे विरोधियों को प्रताड़ित कर रही है। बहनों भाइयों मैं आपको एक चीज कहना चाहता हूं जहां पर मोदी जी की नेतृत्व की सरकार में अगर हमारा कोई व्यक्ति भ्रष्टाचार के मामले में पकड़ा जाएगा तो उसका स्थान उसका घर नहीं जेल होगा। ये झामुमो कांग्रेस वाले भ्रष्टाचार करने के बाद भी हमारी सरकार के ऊपर लगा रहे हैं। पहली मैं ऊी उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री रह चुका हूं पहली बार मैंने सुना किसी राज्य का मुख्यमंत्री 24 घंटे के लिए गायब था। ना झारखंड वालों को पता था। ना किसी एजेंसी को पता था। सवाल था कि झारखंड का मुख्यमंत्री कहां है। कहते हैं ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग मोदी जी की सरकार कर रही है मैं आपसे कहना चाहता हूं कि भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए कि नहीं होना चाहिए। 

कांग्रेस के शासनकाल में बराबर भ्रष्टाचारियों को सह दी जाती रहीहै। संरक्षण दिया जाता रहा है। और आपको जानकर आर्शचय होगा को कांग्रेस के शासन काल में इन लोगों ने 32 लाख ही जब्त किया था। भ्रष्टाचारियों के खिलाफ ये हिम्मत नहीं करते थे। जब से मोदी जी पीएम बने हैं। 1 लाख करोड़ की संपत्ती जब्त की है। 10 सालों में इतनी कार्रवाई कैसे हुई। बैंकों की हालत इतनी खराब थी। सारे हिंदुस्तान के बैंक घाटे में चले गये हैं। और अब 3 लाख करोड़ के मुनाफे में है बैंक। इन लोगों ने तमाशा बनाकर रख दिया था। अब विदेशों में भारत की पहचान बनी है। पहले भारत की बातों को गंभीरता से नहीं लिया जाता था। अब सारी दुनिया कान खोलकर सुनती है कि भारत बोल क्या रहा है। भारत का कद सारी दुनिया में ऊंचा हुआ है। हमें सम्मान की नजर से देखा जाता है। केंद्रीय रक्षा मंत्री  आगे कांग्रेस के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि ये हम पर संविधान बदलने का आरोप लगाते हैं। ये हमें कहते हैं कि अगर हमारी 400 से अधिक सीटें आयी तो हम संविधान बदल देंगे। लेकिन इनलोगों ने खुद ही कई बार संविधान बदला है। इस दौरान उन्होंने वहां पर मौजूद लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी सरकार धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होने देगी। 

रूस और यूक्रेन में युद्ध चल रहा है। बड़ी संख्या में लोग मारे जा रहे थे। यूक्रेन में हमारे भारत के हजारों बच्चे पढ़ रहे थे। उनके माता पिता ने हमलोगों से बात की। यूक्रेन में रहने वाले बच्चे के माता पिता पीएम के पास पहुंचे। हमारे पीएम मोदी ने पुतिन से बात की। हमारे पीएम की बात करने के बाद युद्ध 4 घंटा रूक गया और हमारे बच्चे वापस आ गये। ये है भारत की ताकत। इन लोगों ने लंबे समय तक शासन किया है जो करना चाह रही थी नहीं कर पाई तो अब झूठे आरोप लगाती है। हमारे सरकार का एक भी मंत्री भ्रष्टाचार में पकड़ा जाएगा तो दूध में पड़े मक्खी की तरह निकाला जाएगा। ये लोग ईमानदारी की बात करते हैं। कहते है मोदी जी आ गये तो आरक्षण खत्म कर देंगे। किसी भी सूरत में भाजपा ऐसा नहीं करेगी। देश की जनता को ये धर्म के आधार पर आरक्षण देकर गुमराह करना चाहते हैं। हम भेदभाव करने वाली पार्टी नहीं है। हम जनता की आंखों में धूल नहीं झोंकते हैं। हम आंखों में आंखे डालकर राजनीति करते हैं।  

 

मैं झामुमो और कांग्रेस वालों से कहना चाहता हूं कि वासत्व में कलेजे में दम है तो जनता की आंखों में धूल झोंककर राजनीति नहीं करो। जनता की आंखों में डालकर राजनीति करो। हमारी विश्वशनियता में कौन प्रश्नचिन्ह लगा सकता है। हमने बहुमत मिलने पर 370 हटा दिया। हमने कहा था कि राम मंदिर बनकर रहेगा। जब इनकी सरकार केंद्र में थी तो कहते थे रामलला आएंगे लेकिन ये कांग्रेस वाले दिन तारीख नहीं बताते थे। आज मोदी जी ने राम लला के मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा भी कर दियाह है। राम लला अपने महल में पहुंच चुके हैं। भारत में रामराज्य का आगाज होकर रहेगा। लोग कहते हैं कि रामराज्य कैसे आ जाएगा। तो मैं कहता हूं जिस दिन लोगों को अपने दायित्व का अहसास हो जाएगा उस दिन रामराज्य आ जाएगा। दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती है। भारत की ताकत देखिए योग हमारे ऋषि मुनी करते थे। किसी ने सोचा था कि सारी दुनिया में योगा को माना जाएगा। आज अंतराष्ट्रीय योगा दिवस मनाया जाता है। पहले की अपेक्षा भारत धनवान हो रहा है। इंदिरा गांधी कहते थे कि हमारी सरकार बनाओ हम गरीबी दूर कर देंगे। आज आंकड़ें उठा कर देख लीजिए कितनी गरीबी दूर हुई। हमारे पीएम ने 9 साल में 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला है। 

कोरोना काल में हमारे पीएम ने कहा था कि हर परिवार को पांच किलो राशन मिलेगा और आज मिल रहा है। कमाल किया है इस सरकार ने। आयुष्मान कार्ड मिला है। 70 साल के ऊपर के किसी जाति, धर्म के हों। 4 जून के बाद 70 साल के ऊपर के किसी के जात के होंगे सबका मुफ्त इलाज किया जाएगा। हम जो कहते है वह करते हैं। विश्वसनियता का संकट हम नहीं आने देंगे। हम ताकतवर बन गये हैं। भारत किसी को छेड़ता नहीं है लेकिन जो भारत को छेड़ेगा उसको भारत छोड़ेगा नहीं। आज तक किसी पर हमने आक्रमण नहीं किया है। पीओके हमारे पास आकर रहेगा। 370 हटने के बाद विकास तेजी से हो रही है। आज पूरा विश्व यह कह रहा कि भारत शक्तिशाली देश बन गया है। दुनिया भर के लोग ये मान रहे हैं कि भाजपा सबसे विश्वसनीय पार्टी है। 1984 में हमने कहा था कि आयोध्या में रामलला का मंदिर बनेगा। आज वह पूरी हो गया। 

मैं अपील करना चाहता हूं कि देश को बचा लीजिए। झामुमो के हरकत के कारण भारत की छवि खराब होती है।अटल जी की सरकरा में किसी मंत्री पर कोई भ्रष्टाचार का आरोप लगा है। राजनीति केवल सरकार चलाने के लिए नहीं करनी चाहिए। बल्कि देश चलाने के लिए करना चाहिए। समाज बनाने के लिए करना चाहिए। सीता सोरेन आज भाजपा में आ गई हैं। भारत को विश्व की महाशक्ति बनाना चाहते हैं। ढूल्लू महतो तीन बार विधायक रहे हैं। जब वो बोल रहे थे उसी वक्त मैं समझ गया कि बड़े मझे हुए खिलाड़ी है। ये प्रशन केवल ढुल्लू महतो का नहीं है। हमें देश बनाना है। ढुल्लू महतो को भारी मतों से विजय बनाईए।   

Tags - Rajnath Singh Bokaro Rajnath Singh Rajnath Singh in Jharkhand Rajnath Singh speech