logo

सांसद बनकर दुमका की जनता की आवाज बनेंगी सीता सोरेन, मुझे विश्वास है- राजनाथ सिंह

ीोरलोूप.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
आज दुमका में सीता सोरेन के समर्थन में वोट की अपील करने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि सीता सोरेन अगर दुमका से सांसद बनकर जाती है तो यहां के समस्याओं को प्रभावी तरीके से उठाएगी, ये मुझे पूर्ण विश्वास है। पहले भी जिसकी भी सरकार बनीं तो सभी ने गरीबी मिटाने की बात की। लेकिन किसी ने गरीबी मिटा नहीं पायी। पीएम मोदी ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से निकालने का काम किया। मोदी जी फिर पीएम बनने जा रहे हैं। 10 सालों में उन्होंने जितना काम किया किसी ने नहीं किया। 


भ्रष्टाचारियों पर होगी कार्रवाई
धन दौलत के मामले में हमारा देश पांचवे नंबर पर है। भारत की आजादी में आदिवासी समाज ने बड़ी भूमिका निभाई। पीएम मोदी के कारण देश लगातार आगे बढ़ रहा है। कोई भ्रष्टाचारी पीएम मोदी की नजर से बचेगा नहीं। कांग्रेस की सरकार जब जब रही तब-तब भ्रष्टाचार हावी रहा। हम भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कुछ कहते हैं तो ये लोग कहते हैं हमने गलत किया। अगल हमने गलत किया होगा तो हमारे खिलाफ कार्रवाई होगी। आप हाईकोर्ट जाईए, सुप्रीम कोर्ट जाइए। हमलोग किसी को जाति धर्म के आधार पर नहीं बाटते हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार ने आपके साथ भेदभाव किया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा को इसकी सजा मिलकर रहेगी। 


हेमंत सोरेन 24 घंटे से लापता रहे 
राजनाथ सिंह ने कहा कि पहले कोई मंत्री विदेश जाता था तो कहा जाता था भारत गरीबों देश है। जबकि आज कोई जाता है तो और भारत कुछ कहता है तो पूरी दुनिया कान लगाकर सुनती है। युक्रेन में भारत के 28 से 30 हजार बच्चे पढ़ते थे। उनके मां-बाप ने पीएम से मुलाकात की थी। पीएम ने दोनों देश के राष्ट्रपतियों से बात की तो साढ़े चार घंटे के लिए युद्ध रूक गया। 10 साल पहले भारत की स्थिति बहुत बुरी थी। हमारे पीएम हर धर्म को मानते हैं। एक बार तो खबर आई कि झारखंड के मुख्यमंत्री 24 घंटे से लापता है। अपने जीवन में मैंने आज तक ऐसा नहीं सुना था। झारखंड के लोग गरीब हो सकते हैं लेकिन स्वाभिमान होते हैं। आप 1 जून को कमल का बटन दबाईए और सीता सोरेन को जीताईए। 

राजनाथ सिंह बोले किसी के माई के लाल में दम नहीं

राजनाथ सिंह ने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि विपक्ष भाजपा के ऊपर आरक्षण खत्म करने का झूठा आरोप लगाता है। लेकिन मैं कहता हूं कि आरक्षण कभी खत्म नहीं होने देंगे। उन्होंने हुंकार भरते हुए कहा कि किसी के माई के लाल में दम नहीं की आरक्षण को खत्म कर दे। उन्होंने आदिवासी समाज के लोगों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि आपका आरक्षण कोई खत्म नहीं कर सकता है।

 

Tags - Rajnath Singh Rajnath Singh in Dumka Dumka news Dumka latest news