logo

रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालुओं से पुलिस की मारपीट पर आदित्य साहू ने सरकार पर साधा निशाना, सख्त कार्रवाई की मांग

adity_sahu.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए रामगढ़ जिले के रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर में पूजा करने गए भक्तों पर पुलिसकर्मियों द्वारा किए गये बर्बर मारपीट  पर कड़ा रोष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पिछले 6 वर्षों से हेमंत सरकार ने हिंदुओं की आस्था,पर्व त्यौहार, पूजा पाठ में पुलिस प्रशासन द्वारा बाधा पहुंचाई जा रही। विगत वर्ष तो सरहुल पूजा की शोभा यात्रा को भी पुलिसकर्मियों ने नहीं बख्शा था। दशहरा, रामनवमी, शिवरात्रि में भी कभी मूर्ति छोटा करने, कभी झंडा छोटा करने कभी शोभा यात्रा का मार्ग बदलने जैसे राज्य सरकार के निर्णयों ने पुलिस प्रशासन के मनोबल को हिंदू सनातन विरोधी बना दिया है। आखिर रजरप्पा में क्यों निहत्थे श्रद्धालुओं पर लाठियां बरसाई गईं। महिलाओं को भी नहीं बख्शा गया।

इस मारपीट को लेकर आदित्य साहू ने सरकार से सवाल करते हुए पूछा कि क्या ये श्रद्धालु कोई आतंकवादी थे, कोई चोर डकैत अपराधी थे, ऐसी लाठियां तो अपराधियों पर ही बरसाई जाती है। दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति यह है कि अपराधियों गुंडों, बदमाशों के सामने राज्य पुलिस शरणागत बनी रहती है, और आम आदमी को प्रताड़ित करती है। कोयला, बालू और पत्थर की चोरी करने वालों पर लाठियां क्यों नहीं बरसाई जाती। विगत दिनों मधुपुर में मंदिर का जीर्णोद्घार करते हुए दलितों पर हुए हमले में पुलिस क्यों मूकदर्शक बनी रही। वहां दोषियों पर लाठियां क्यों नहीं बरसाई गई। सरकार का दोहरा चरित्र झारखंड की जनता देख रही। इसलिए राज्य सरकार ऐसे निरंकुश पुलिसकर्मियों को सख्त सजा दे, उन्हें सेवा से बर्खास्त करे।

Tags - aditya sahu bjp jharkhand hemant government criticism rajrappa temple incident chinmastika mandir devotees assault police beating devotees ramgarh district news hindu festival restrictions jharkhand sarhul puja police action dashahara ramnavami p