रांची
भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी की ओर से जारी सूची में अरुणाचल प्रदेश, गुजरात, मध्यप्रदेश, मणिपुर, ओडिशा और राजस्थान के उम्मीदवारों के नाम हैं। इसमें झारखंड के उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की गयी है। बहरहाल कहां से किसे उम्मीदवार बनाया गया है, इसकी सूची इस प्रकार है-
अरुणाचल प्रदेश- ताई तागाक, गुजरात- राजूभाई शुक्ला, मुकेशभाई राठवा, मानसिंह परमार, जीतेन्द्र मेघजीभाई कंजारिया, मध्य प्रदेश- तरुण चुग, रजनीश अग्रवाल, मणिपुर- ए. शारदा देवी, राजस्थान- अलका गुर्जर, डॉ. सतीश पूनिया, और ओडिश के लिए देवाशीष सामंतराय को उम्मीदवार बनाया गया है।


