logo

बड़ी बहन अंजनी सोरेन ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बांधा रक्षा सूत्र

888888.jpeg

द फॉलोअप डेस्क 
भाई-बहन के अटूट प्यार, स्नेह और विश्वास के पावन त्योहार रक्षाबंधन पर आज बड़ी बहन अंजनी सोरेन ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा। उनके दीर्घायु होने की कामना की। मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की चचेरी बहन आशा सोरेन, संचला सोरेन एवं रेखा सोरेन ने भी मुख्यमंत्री की कलाई पर राखी बांधी। उनके हेल्थ एवं लम्बी उम्र की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपनी सभी बहनों को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं। मौके पर मुख्यमंत्री के पिता राज्यसभा सांसद, दिशोम गुरु शिबू सोरेन एवं माता रूपी सोरेन सहित अन्य परिजन उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों को श्रावण पूर्णिमा और रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। 


हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N