logo

हजारीबाग में आज कल्पना की सभा, सीएम चंपई होंगे साथ; JMM का स्थापना दिवस समारोह आज

मपोसजो2.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
झारखंड मुक्ति मोर्चा आज हजारीबाग में रैली का आयोजन करने जा रहा है। लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद आज यह पहली रैली होगी। यह कार्यक्रम हजारीबाग जिला में झामुमो की 45वें स्थापना दिवस के अवसर पर मटवारी गांधी मैदान में आजोजित की गई है। कार्यक्रम को सफल बनाने की पूरी तैयारी कर ली गई है। इस रैली में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, कल्पना सोरेन, राज्य समन्वय समिति के सदस्य फागू बेसरा, गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, हजारीबाग जिला संयोजक संजीव बेदिया समेत पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।


शक्ति प्रदर्शन किया जाएगा 
कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होगा। जिला संयोजक संजीव बेदिया ने बताया कि इस रैली में जिले भर से 20 हजार से अधिक झामुमो नेताओं और समर्थकों के शामिल होंगे। जिला प्रभारी ने कहा लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी जेपी पटेल की जीत सुनिश्चित करने की रणनीति बनाई जाएगी। स्थापना दिवस समारोह के माध्यम से भाजपा भगाओ और झारखंड बचाओ का नारा बुलंद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम ऐतिहासिक और यादगार होगा। समारोह में झारखंड के कला संस्कृति की झलक दिखेगी। स्थानीय कलाकार ढोल मांदर नगाड़ा व अन्य वाद्ययंत्र के साथ अपना सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। वही कार्यकर्ता परंपरागत वेशभूषा और तीर धनुष जैसे परम्परागत हथियार के साथ शामिल होंगे। इस रैली के जरिये झामुमो शक्ति प्रदर्शन भी करेगा। 


षड्यंत्र कर हेमंत सोरेन को जेल भेजा गया
समन्वय समिति के सदस्य फागू बेसरा ने कहा कि झामुमो का स्थापना दिवस को संकल्प दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। देश में तानाशाही सरकार झारखंड की चुनी हुई सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेल भेजा है। उसका प्रतिरोध 2024 के लोकसभा चुनाव में झारखंड और देश की जनता लेगी षड्यंत्र करके विपक्षी दल के राज्य सरकारों को अपदस्थ कर रही है। डरा-धमकाकर झूठे मुकदमें में जेल भेजा जा रहा है। लोकतंत्र के लिए यह सही नहीं है। 

Tags - Kalpana Soren Hazaribagh Rally Kalpana Soren Speech Rally in Hazaribagh JMM Foundation Day Hazaribagh JMM Champai Soren JMM