logo

सर्वश्रेष्ठ विधायक चुने गये रामचंद्र सिंह, विधानसभा स्थापना दिवस पर होंगे सम्मानित

सोलगको.jpg

द फॉलोअप टीम, रांचीः
मनिका विधायक रामचंद्र सिंह को सर्वश्रेष्ठ विधायक चुना गया है। इन्हें 22 नवंबर को झारखंड विधानसभा के स्थापना दिवस समारोह में सम्मानित किया जायेगा। रामचंद्र सिंह कांग्रेस विधायक हैं, जो 2019 में जनता के द्वारा मनिका विधानसभा के लिए चुने गये थे। इससे पहले 2022 में माले विधायक विनोद सिंह और उससे पहले साल 2021 में रामचंद्र चंद्रवंशी को सर्वश्रेष्ठ विधायक चुना गया था। झारखंड गठन के बाद से ही ये सम्मान देने की प्रक्रिया शुरू हुई। सबसे पहले वर्ष 2001 में विशेश्वर खां को सर्वश्रेष्ठ विधायक चुना गया था। ऐसे में सवाल ये उठता है कि कैसे सर्वश्रेष्ठ विधायक का चयन होता है और इसका चयन कौन करता है.


बनायी जाती है स्पेशल कमेटी
इसका चयन करने के लिए एक विशेष कमेटी बनायी जाती है, जिसमें विधानसभा अध्यक्ष के अलावा पक्ष विपक्ष के चुनिंदा विधायक शामिल होते हैं। इस बार इस कमेटी में अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो के अलावा झारखंड सरकार में मंत्री आलमगीर आलम, झामुमो विधायक स्टीफन मरांडी, ग्लेन जोसेफ गॉलस्टेन, NCP विधायक कमलेश सिंह, पत्रकार आनंद मोहन शामिल थे।


क्या होता है पैमाना
कार्य अनुभव-
सदन के कार्यों को जानकारी-
सदन के अंदर जन मुद्दों को कैसे उठाते हैं-
सदन के विधायक का अनुशासन-
विधायक की छवि-