logo

हटिया में रामगढ़-कन्याकुमारी ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त, हेल्पलाइन नंबर जारी

ूीोल.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
रामगढ़ से कन्याकुमारी के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 00025 रामगढ़ - कन्याकुमारी होलीडे स्पेशल के हटिया यार्ड दुर्घटना हो गई है। ए-1और एस- 7 बोगियां ज्यादा क्षतिग्रस्त हुई हैं। इनमें यात्रियों के गंभीर रूप से घायल होने एवं कुछ यात्रियों की मौत की भी खबर है। राहत एवं बचाव का कार्य जारी है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव कार्य के लिए रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों की टीम के साथ दुर्घटना राहत यान, दुर्घटना राहत चिकित्सा यान चिकत्सकों का दल दुर्घटना स्थल के लिए रवाना हो गया है। जानकारी के मुताबिक दो कोच डीरेल हुआ है। 

यात्रियों के परिजन किसी भी प्रकार की सूचना एवं सहायता के लिए नीचे दिए गए हेल्पलाइन नम्बर में सम्पर्क कर सकते हैं।

हेल्पलाइन नम्बर : -

हटिया - 0651 2788683, 0651  2600091
रांची -  0651 2460488, 0651 2461404, 0651 2787099, 0651 2461919
मुरी  - 0651 2787337