द फॉलोअप डेस्क
पांकी विधानसभा क्षेत्र के नीलाम्बर पीताम्बरपुर प्रखंड के ग्राम कमलकेड़िया में श्री रामचरित मानस नव परायण पाठ यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ का शुभारंभ पांकी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रत्याशी और युवा नेता रुद्र शुक्ला ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। पूजा समिति ने पूर्व विधायक प्रत्याशी रुद्र शुक्ला को माला और चुनरी देकर सम्मानित किया और उनका स्वागत किया। इस अवसर पर रुद्र शुक्ला ने कहा कि अपने पैतृक ग्राम में इस यज्ञ का शुभारंभ करने का अवसर प्राप्त होना उनके लिए अत्यंत सौभाग्य की बात है। उन्होंने पूजा समिति और पूरे ग्रामवासियों का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया। युवा नेता ने यह भी कहा कि भगवान श्रीराम की कृपा से उनके गांव और पूरे पांकी विधानसभा क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे।

उन्होंने कहा, जहाँ यज्ञ होता है, वहाँ का वातावरण भक्ति-मय हो जाता है। राम नवमी के पावन अवसर पर यह यज्ञ और भी विशेष महत्व रखता है। कमलकेड़िया ग्राम में यह यज्ञ हर वर्ष आयोजित किया जाता है और यह अपने आप में विशेष है, जो सदैव भक्ति और सामाजिक समरसता का संदेश देता है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राकेश तिवारी, आशीष भारद्वाज, मधुकर शुक्ला, अभिषेक तिवारी, अजीत तिवारी, परितोष पांडेय, पिंटू पांडेय, दिनेश तिवारी, राजन पांडेय सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। पूजा समिति के अध्यक्ष आलोक शुक्ला, रामाशीष शुक्ला, कौशल शुक्ला, दुदुन शुक्ला, रिंकू उपाध्याय, देव बबलू शुक्ला सहित अन्य समिति सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुए। यह कार्यक्रम न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक रहा, बल्कि समाज में भक्ति और एकता का संदेश भी देने वाला साबित हुआ।
