logo

रांची एयरपोर्ट थाना क्षेत्र अंतर्गत रेस्टोरेंट में हुई गोलीबारी की घटना को लेकर DGP ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक 

DGP11.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्र और पुलिस महानिरीक्षक की अध्यक्षता में बीते दिन हुए रांची एयरपोर्ट थाना क्षेत्र अंतर्गत कुटियातू स्थित टीटॉस रेस्टोरेंट में हुई गोलीबारी की घटना को लेकर की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की गयी। इस बैठक में पुलिस महानिदेशक द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि घटना में शामिल अपराधियों की पहचान कर उनकी शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। इसके लिए तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य उपलब्ध सूचनाओं के आधार पर विशेष टीम गठित कर लगातार छापेमारी अभियान चलाने के निर्देश दिए गया है। 

वहीं झारखंड पुलिस ने आम नागरिकों को आश्वस्त किया है कि राज्य में किसी भी प्रकार के आपराधिक घटना में शामिल अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर विधि सम्मत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस बैठक में महानिदेशक और पुलिस महानिरीक्षक के अतिरिक्त अपर पुलिस महानिदेशक, अप०अनु०वि०, झारखण्ड, वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची, , पुलिस अधीक्षक, ए०टी०एस०, राँची, पुलिस अधीक्षक (सिटी), राँची सहित रांची एयरपोर्ट थाना प्रभारी उपस्थित रहें।

Tags - ranchi airport thana shooting titos restaurant kutiyatu firing ranchi restaurant shooting incident jharkhand dgp tadasha mishra review meeting ranchi airport police station case jharkhand police high level meeting titos restaurant ranchi firing case