रांची:
झारखंड की राजधानी रांची की रहने वाली अवनि केजरीवाल ने री-इवैल्यूएशन के बाद सीबीएसई की 12वीं बोर्ड की परीक्षा में 500 में से 500 अंक हासिल किए। अवनि केजरीवाल ने कहा कि अभी सब बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा कि 500 अंकों की उम्मीद नहीं होती, लेकिन सब बहुत खुश हैं। मेरे अंग्रेजी में 19 नंबर कटे थे जिसकी उम्मीद नहीं थी। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी मुझे सबसे अधिक पसंद है। यह मेरा सबसे मजबूत विषय था। उन्होंने कहा कि इसी वजह से मैंने री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन किया था। अवनि केजरीवाल ने बताया कि बिजनेस स्टडीज में मेरे 5 नंबर कटे थे। 3 विषयों में पहले से ही 100-100 नंबर मिले थे। अब 24 नंबर बढ़ गए हैं।
#WATCH | Ranchi, Jharkhand: Avni Kejriwal scored 500/500 marks in CBSE's 12th class after re-evaluation.
— ANI (@ANI) June 22, 2026
Avni Kejriwal says, "Everyone is very happy right now. We weren't expecting 500 marks, but everyone is very happy. I had 19 marks deducted in English, which I wasn't… pic.twitter.com/CxbUnbgfKC
इंग्लिश में पहले महज 81 अंक ही मिले थे
अवनि केजरीवाल ने बताया कि 12वीं बोर्ड के जब पहली बार नतीजे आए थे, तो इंग्लिश में 100 में 81 नंबर मिले थे। अवनि का कहना है कि अंग्रेजी उनको काफी पसंद है और विषय मजबूत भी है तो 19 अंक कटना स्वीकार्य नहीं था। उन्होंने बताया कि री-इवैल्यूएशन से पता चला कि सब्जेक्टिव क्वेश्चन में .5 नंबर कटा था, जबकि बहुवैकल्पिक प्रश्नों में सही नंबर मिले थे। उसी प्रकार बिजनेस स्टडी में भी 5 नंबर काटा गया था जो अब बढ़ गया है। उन्होंने बताया कि नतीजा जारी हुआ था तब उन्हें 95.2 फीसदी अंक मिले थे।

12वीं में कॉमर्स विषय के साथ पढ़ाई की
अवनि ने बताया कि चूंकि उन्होंने 12वीं में कॉमर्स विषय की पढ़ाई की है तो आगे भी बिजनेस और इकोनॉमिक्स के फील्ड में ही जाना चाहेंगी। उन्होंने बताया कि कुछ कॉलेजों में दाखिले के लिए आवेदन किया है और उसका नतीजा आना बाकी है। जब नतीजा आएगा तो तय करेंगी कि किस कॉलेज में दाखिला लेना है।