logo

रांची बना देश का दूसरा सबसे स्मार्ट शहर, ये था पैमाना

smart.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
देश के 100 स्मार्ट शहरों में हो रहे विकास कार्यों के मूल्यांकन के आधार पर होने वाली लाइव रैंकिंग में झारखंड की राजधानी रांची ने स्मार्ट सिटी में बड़ी छलांग लगाई है। रांची ने पूरे देश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। वहीं स्मार्ट सिटी वाले शहरों में विकास के आधार पर देखा जाए तो झारखंड को देश भर में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।  रांची देश के टॉप 10 शहरों में अपना स्थान सुरक्षित रखने में सफल रहा। बता दें कि रांची के धुर्वा क्षेत्र में विकसित हो रहे रांची के स्मार्ट सिटी में आधारभूत संरचना के विकास का कार्य लगभग पूरा हो चुका है और बहुत जल्द बाकी का कार्य पूरा हो जाएगा। इस रैंकिंग में कुल 350 अंकों में रांची को 324.48 अंक प्राप्त हुआ है। वहीं, प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले गुजरात के शहर सूरत को 335.79 अंक मिले हैं। राज्यों की श्रेणी में झारखंड को 350 अंकों में 324.48 अंक प्राप्त हुआ है।


सीएम हेमंत को सीईओ ने दिया श्रेय 
रांची स्मार्ट सिटी के सीईओ अमित कुमार ने कहा कि हमारी कोशिश है कि जो प्लॉट्स ऑक्शन किए जा रहे हैं, उस पर जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू हो। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और नगर विकास एवं आवास विभाग के विभागीय सचिव विनय कुमार चौबे के दिशा-निर्देश में शहर का विकास कार्य तेजी से चल रहा है। रांची स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार ने पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं। उम्मीद जतायी कि स्मार्ट सिटी मिशन के पूर्ण होने से पहले कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।


कैसे जोड़ा गया अंक 
1. स्मार्ट सिटी मिशन की योजनाओं के तहत हो रहे विकास कार्यों के पूरा होने पर मिलने वाला अंक

2. नन एससीएम के तहत चल रही योजनाओं के पूरा होने पर प्राप्त होने वाला अंक

3. फंड यूटिलाइजेशन

4 पिछले माह का एक्सपेंडिचर

5. इंडिया साइकिल फॉर चेंज और ट्रांसपोर्ट फॉर ऑल के लिए • उठाए गए कदम

6. ट्यूलिप के तहत विभिन्न क्षेत्रों में पढ़ाई कर रहे बच्चों को करायी गई इंटर्नशिप

7. सिटी लेवल एडवाइजरी फॉर्म की बैठकें आदि